Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। बारिश के मौसम में ग्रामीण इलाकों की बदहाल सड़कों का असर अब सीधे स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने लगा है। मैनपुर क्षेत्र के डुमर पड़ाव और जांगड़ा के बीच खराब कच्ची सड़क पर महतारी एक्सप्रेस 102 का वाहन फंस गया। वाहन में डिलीवरी के बाद महिला और उसका नवजात शिशु मौजूद थे। वाहन के आगे नहीं बढ़ पाने के बाद महिला को बारिश के बीच नवजात को लेकर करीब 3 किलोमीटर तक पैदल चलकर घर पहुंचना पड़ा। घटना ने ग्रामीण इलाकों में सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब जनजीवन के साथ-साथ जान-माल के लिए भी खतरा बनती जा रही है। बारिश के बीच बुधवार देर रात गरियाबंद वन विभाग परिसर में खड़ी एक बोलेरो वाहन पर अचानक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त बोलेरो में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की ताजा रिपोर्टों में भी वाहन के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने और खतरा बने पेड़ों की कटाई शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। मैनपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। बारिश के कारण कच्चे और जर्जर मकानों को संभावित खतरे की श्रेणी में रखते हुए राजस्व विभाग की टीमों को लगातार क्षेत्र में निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में तहसीलदार सुशील कुमार भोई स्वयं राजस्व विभाग की टीम के साथ ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। निरीक्षण के दौरान ऐसे कच्चे एवं जर्जर मकानों की पहचान की जा रही है, जहां बारिश के कारण परिवारों की सुरक्षा को खतरा…
तेज बारिश में बहा निर्माणाधीन चितरआमा पुल, अमली गांव का संपर्क प्रभावित; ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश ने ग्रामीण इलाकों की आवाजाही पर असर डालना शुरू कर दिया है। इसी बीच निर्माणाधीन चितरआमा पुल का एक हिस्सा तेज बारिश के कारण बह गई है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से ग्राम पंचायत इंदागांव के आश्रित ग्राम अमली का संपर्क प्रभावित हो गया है। बारिश के मौसम में अब ग्रामीणों के सामने आवागमन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में लगातार तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया, जिसका असर निर्माणाधीन…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब शासकीय कार्यालयों पर भी दिखाई देने लगा है। गरियाबंद जिले के मैनपुर स्थित डाकघर में बारिश का पानी घुस जाने से कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो गया। पानी भरने के कारण कार्यालय में रखे कंप्यूटर, महत्वपूर्ण दस्तावेज और डाक वितरण के लिए रखी गई चिट्ठियां व पार्सल भी भीग गए, जिससे कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार हो रहे 24घंटो के बारिश के दौरान डाकघर परिसर में पानी भर गया और देखते ही देखते कार्यालय के अंदर तक पहुंच गया। पानी घुसने से फर्श…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में कई कच्चे और निर्माणाधीन मकानों को नुकसान पहुंचाया है। इसी बीच गरियाबंद जिले के ग्राम जरहीडीह निवासी राकेश साहू का निर्माणाधीन आवास भी बारिश की मार नहीं झेल सका और भरभराकर गिर गया। इस घटना ने एक गरीब मजदूर के पक्के घर के सपने को फिर अधूरा छोड़ दिया है। राकेश साहू वर्षों से अपने परिवार के साथ गांव में एक झोपड़ी में रहकर मजदूरी के सहारे जीवन-यापन कर रहे थे। जब उन्हें शासन की आवास योजना के तहत आर्थिक सहायता मिली, तो पूरे परिवार में…
राधे पटेल / गरियाबंद धमतरी। धमतरी पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 53 पेटी अवैध शराब जब्त की है। थाना अर्जुनी पुलिस ने ग्राम धौराभाठा में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 458 लीटर अवैध शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 2.23 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। मामले में पुलिस अब शराब की अंतरराज्यीय सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिंगेश्वर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10.961 किलोग्राम गांजा, एक बोलेरो वाहन, पांच टच स्क्रीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। वहीं जांच के दौरान गांजा खरीदने वाले दो कथित तस्करों को रायपुर से गिरफ्तार कर मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चेकिंग…
राधे पटेल / गरियाबंद नई दिल्ली: नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और देश भर में जारी भारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नेतृत्व में चल रहे उग्र छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बाद उन्होंने शनिवार को अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया। इस्तीफे की चिट्ठी में क्या लिखा? धर्मेंद्र प्रधान ने अपने त्यागपत्र में स्पष्ट किया है कि छात्रों का भविष्य किसी भी विवाद और राजनीति से ऊपर है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, “पिछले 10…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। गरियाबंद जिले में वन संरक्षण को लेकर दो अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही हैं। एक ओर उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग लगातार सख्ती बरत रहा है। हाल के महीनों में एंटी-पोचिंग टीम ने विशेष अभियान चलाकर वन्यजीव शिकार में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया है। वहीं दूसरी ओर सामान्य वन मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोईरगांव के पथर्री जंगल में अवैध कटाई की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र…