जोगीगुफा गांव में बड़ा हादसा; एक युवक ने मौके पर तोड़ा दम, दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत, दोनों दिहाड़ी मजदूर थे
राधे पटेल/ गरियाबंददुर्ग। दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत जोगीगुफा में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के लिए दोनों युवक एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए।
हादसा इतना गंभीर था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। दोनों युवक दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दो युवकों की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

