Author: Radheshyam Patel

राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद/धमतरी | उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक सकारात्मक खबर सामने आई है। अखिल भारतीय बाघ आकलन (AITE) 2026 के तहत लगाए गए कैमरा ट्रैप में पहली बार चार भारतीय जंगली कुत्तों (ढोल) का एक संगठित झुंड रिकॉर्ड हुआ है। वन अधिकारियों का मानना है कि यह केवल एक वन्यजीव की मौजूदगी नहीं, बल्कि पूरे जंगल के स्वस्थ और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत है। दुर्लभ और संकटग्रस्त प्रजाति है ढोल ढोल (Cuon alpinus) भारत के सबसे दुर्लभ मांसाहारी वन्यजीवों में गिने जाते हैं। यह प्रजाति आईयूसीएन (IUCN) रेड लिस्ट में ‘संकटग्रस्त (Endangered)’…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद | उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में अवैध लकड़ी तस्करी और वन्यजीव शिकार के खिलाफ चल रही कार्रवाई का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। लगातार दबिश और कानूनी कार्रवाई के बाद ग्राम साहेबिनकछार के छह आरोपियों ने वन विभाग के सामने सरेंडर कर दिया। ये सभी सागौन की तस्करी और वन्यजीव शिकार से जुड़े मामलों में आरोपी हैं। वन विभाग के अनुसार, 9 जून 2026 को साहेबिनकछार गांव में सर्च वारंट के आधार पर कई घरों और बाड़ियों की तलाशी ली गई थी। इस दौरान बड़ी मात्रा में सागौन, साल और बीजा की लकड़ी, स्लीपर, लट्ठे,…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद सिहावा। धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र के गढ़ीहापारा में शनिवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि एक 13 वर्षीय किशोर घायल हो गया। ट्रैक्टर पलटने से हुई इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। गढ़ीहापारा के पास एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। ट्रैक्टर के नीचे दबने से पंडरीपानी निवासी सुमन मरकाम (18 वर्ष), पिता रामगुलाल मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में डोमेश्वर यादव (13 वर्ष),…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद | पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। वर्ष 2008 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी नौशाद अली को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले 18 वर्षों से अपनी पहचान छिपाकर कानून की नजरों से बचता फिर रहा था, लेकिन सटीक सूचना और योजनाबद्ध कार्रवाई के चलते आखिरकार पुलिस ने उसे दबोच लिया। विशेष टीम ने नागपुर पहुंचकर की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम को मुखबिर से सूचना…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। जिले मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीपारा में नए शिक्षा सत्र के अवसर पर प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। (DPRCG) कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ हुआ। समारोह में शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्य राजूलाल…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जिड़ार के आश्रित सिहार गांव में एक बार फिर जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला। हाथियों के झुंड ने राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र विशेष जनजाति कमार परिवार के एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान घर में रखी खाद्य सामग्री और अन्य घरेलू सामान भी बर्बाद हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी वन विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ती…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस ने विशेष धरपकड़ अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले महज एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे 105 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। इनमें 8 स्थायी वारंटी तथा 97 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। यह कार्रवाई जिलेभर के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशानुसार जिले…

Read More

राधे पेटल / गरियाबंद  मैनपुर (गरियाबंद)। गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम छिंदौला स्थित आदिशक्ति वर्षा की देवी छिन्दलइन माता के पावन दरबार में प्रथम पूजा-अर्चना श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में 12 पाली के ग्रामीणों सहित आसपास के 36 गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और माता के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से छिन्दलइन माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि, हरियाली तथा किसानों की बेहतर फसल के लिए प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गरियाबंद पुलिस और परिवहन विभाग (ARTO) ने संयुक्त रूप से स्कूल वाहनों की आकस्मिक जांच अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली एक स्कूल बस पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया गया तथा ₹10,000 का ऑनलाइन ई-चालान जारी किया गया। यह कार्रवाई जिले में चल रहे स्कूल बस सुरक्षा निरीक्षण अभियान का हिस्सा है। बिना फिटनेस और PUC के सड़क पर दौड़ रही थी बस संयुक्त जांच टीम ने शहर में संचालित एक स्प्रिंग्स बोर्ड स्कूल की बस को रोककर उसके दस्तावेजों एवं सुरक्षा उपकरणों की जांच की।…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। जनपद पंचायत मुख्यालय मैनपुर का सामुदायिक भवन इन दिनों अपनी बदहाल स्थिति को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि जिस भवन में 24 जून 2026 को ग्राम सभा का आयोजन हुआ, जहां सालभर शासकीय बैठकें, सामाजिक कार्यक्रम, विवाह समारोह और जनसामान्य के आयोजन होते हैं, उसी भवन में गंदगी का अंबार देखने को मिल रहा है। यह मैनपुर क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण सामुदायिक भवन है। हर महीने यहां कई सामाजिक और शासकीय कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसके बावजूद भवन परिसर की हालत देखकर ऐसा लगता है मानो महीनों…

Read More