Author: Radheshyam Patel
गरहाडीह के शासकीय हाईस्कूल में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली का आरोप; टंकी बनी, लेकिन शौचालय तक पाइपलाइन नहीं पहुंची, बिजली के अभाव में स्मार्ट क्लास और डिजिटल उपकरण बने शोपीस राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के ग्राम गरहाडीह स्थित शासकीय हाईस्कूल में लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए स्कूल भवन में बुनियादी सुविधाओं की कमी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों और स्कूल से जुड़े लोगों के अनुसार, करीब 64 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन का लोकार्पण वर्ष 2022 में हुआ था, लेकिन चार साल बाद भी यहां शौचालय, बिजली और पेयजल…
तीन दिन की मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने मैनपुर के वनांचल क्षेत्र में मचाई तबाही, आधे से ज्यादा किसानों की फसल प्रभावित होने का दावा; सर्वे और मुआवजे की मांग राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वनांचल क्षेत्र राजापड़ाव और गौरगांव में बारिश और तूफानी हवाओं का सबसे ज्यादा असर मक्के की फसल पर दिखाई दे रहा है। खेतों में खड़ी मक्के की फसल कई जगह जमीन पर बिछ गई है। किसानों के मुताबिक, तैयार…
नागोया। जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रतियोगिता के आठवें दिन यानी 27 सितंबर को भारत ने कुल 7 पदक अपने नाम किए, जिसमें 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। एथलेटिक्स और स्क्वैश में भारतीय खिलाड़ियों ने खास तौर पर शानदार प्रदर्शन किया। दिन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में सर्वेश कुशारे का पुरुष हाई जंप में सिल्वर मेडल रहा। कुशारे ने 2.25 मीटर की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ पुरुष हाई जंप में एशियन गेम्स का पदक जीतने के लिए भारत का करीब…
‘स्वर कोकिला’ की जयंती पर प्रधानमंत्री ने किया स्मरण; कभी ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ सुनकर भावुक हो गए थे पंडित नेहरू, जानिए लता दीदी से जुड़ा वो ऐतिहासिक किस्सा राधे पटेल / गरियाबंद नई दिल्ली। भारत की महान गायिका और ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर की जन्म-जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 28 सितंबर को लता मंगेशकर की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री ने उनके भारतीय संगीत और संस्कृति में अतुलनीय योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री ने लता दीदी के साथ अपने विशेष संबंधों का भी उल्लेख किया और कहा कि उनके भावपूर्ण गीतों के कारण…
मादा पैंगोलिन और नवजात समेत दो जीवित पैंगोलिन बरामद; 43 संदिग्ध बाघ की हड्डियां, दो कैनाइन दांत और तीन मोटरसाइकिल जब्त राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। संगठित वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय अभियान ऑपरेशन थंडर 2026 के दौरान महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा से लगे इलाके में वन्यजीव तस्करी के कथित नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। WCCB, DRI, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व और आलापल्ली वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने 26 सितंबर को महाराष्ट्र के आलापल्ली स्थित जिमेला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए छह संदिग्धों को हिरासत में लिया। संयुक्त कार्रवाई में एक जीवित मादा पैंगोलिन और उसका नवजात…
अमित रामटेके को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी, भारतीय बौद्ध महासभा की बैठक में संगठन को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। भारतीय बौद्ध महासभा जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को मजबूत करने, सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन के प्रति सक्रियता, समर्पण और जिम्मेदारी को देखते हुए खिलेंद्र कुटारे के नाम का प्रदेश सक्रिय सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से नामांकन किया गया। वहीं, महासभा की गतिविधियों, सामाजिक कार्यक्रमों और संगठन के संदेशों को…
जल जीवन मिशन की धीमी रफ्तार पर सवाल, ठेकेदार ने नल तो लगाए लेकिन पानी पहुंचाने वाली व्यवस्था अब तक अधूरी; PHE अधिकारी बोले—बिजली की व्यवस्था नहीं होने से रुका था काम, जल्द शुरू होगा राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों तक घर-घर नल के माध्यम से सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है। लेकिन गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में योजना की जमीनी स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राम पंचायत शोभा में पानी की टंकी का निर्माण पिछले करीब 3-4 वर्षों से अधूरा पड़ा है। घरों में…
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं की खोज, नशामुक्त युवा अभियान और कुपोषण के खिलाफ प्रयासों पर प्रधानमंत्री ने रखी बात; छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेख राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं कड़ी रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल मैनपुर के जाड़ापदर बूथ क्रमांक 95 में भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और युवाओं ने सामूहिक रूप से सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन में देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, ग्रामीण प्रतिभाओं और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को…
राशन कार्डधारियों की ई-केवाईसी से लेकर गैस कनेक्शन की केवाईसी और नाम जोड़ने-हटाने तक के कार्य होंगे राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन 28 सितंबर 2026 को मैनपुर के सामुदायिक भवन में किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के राशन कार्डधारियों सहित अन्य पात्र हितग्राहियों को विभिन्न आवश्यक सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। शिविर के माध्यम से हितग्राहियों के राशन कार्ड की ई-केवाईसी का कार्य किया जाएगा। इसके लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानों में उपलब्ध ई-पॉस मशीन का उपयोग किया…
प्रयास आवासीय विद्यालय में हर साल हो रहा चयन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने रचा सफलता का सिलसिला राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। ग्रामीण अंचल में सीमित संसाधनों के बीच भी यदि मेहनत, मार्गदर्शन और लगन हो तो प्रतिभाओं को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। मैनपुर विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा, संकुल केंद्र गिरहोला के विद्यार्थियों ने इसे लगातार साबित किया है। विद्यालय के दो विद्यार्थियों का प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए चयन हुआ है। खास बात यह है कि इस विद्यालय से लगातार कई वर्षों से हर साल एक-दो विद्यार्थियों का चयन हो रहा है। प्रयास आवासीय…