Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। बच्चे स्कूल पहुंच चुके हैं, कक्षाएं लग रही हैं और अभिभावक अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर फीस भी जमा कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, देहारगुड़ा द्वारा विभिन्न शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसके बाद शिक्षा व्यवस्था और स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पूरे अप्रैल और मई महीने के साथ-साथ जून के शुरुआती दिनों तक स्कूल प्रबंधन के पास…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के विभिन्न आश्रमों एवं छात्रावासों (हॉस्टलों) में वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। बुधवार को जिलेभर के 300 से अधिक कर्मचारी एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम आदिवासी सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि पांच दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे 30 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 10 से 15 वर्षों से जिले के…
राधे पटेल / गरियाबंद FIFA World Cup 2026 अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। पहली बार 48 टीमों के साथ आयोजित हो रहे इस विश्व कप में 12 ग्रुप बनाए गए हैं, जहां से शीर्ष दो टीमें और आठ सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी। इसी कारण हर मैच और हर गोल बेहद महत्वपूर्ण बन गया है। विश्व कप के ग्रुप चरण में अब तक कई दिग्गज टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मैक्सिको ने ग्रुप A में लगातार तीन जीत दर्ज कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। मेजबान टीम ने अपने अभियान को…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। किसानों के हितों की रक्षा तथा खाद की कालाबाजारी और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना देवभोग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन की जा रही 126 क्विंटल डीएपी खाद से भरे एक मेंटाडोर वाहन को जब्त किया है। इस कार्रवाई में कुल 8 लाख 78 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना देवभोग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम तेतलखुटी क्षेत्र में एक मेंटाडोर…
राधे पटेल / गरियाबंद नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि परीक्षा में हुई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए थी और इसके लिए सरकार तथा संबंधित संस्थानों की जिम्मेदारी बनती है। हालांकि उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर छात्रों की चिंता और तनाव का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप भी लगाया। एक साक्षात्कार में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की आलोचना करना स्वाभाविक है, लेकिन किसी भी संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय…
राधे पटेल / गरियाबंद भारतीय संगीत जगत में कुछ आवाज़ें ऐसी होती हैं जो समय के साथ और भी अमर हो जाती हैं। ऐसी ही एक आवाज़ हैं अलका याज्ञनिक, जिन्होंने अपनी मधुर गायकी से करोड़ों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। 90 के दशक से लेकर आज तक उनके गाए गीत लोगों की जुबान पर हैं। वर्ष 2026 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण सम्मान देकर उनके चार दशक से अधिक लंबे संगीत योगदान को सम्मानित किया। बचपन से था संगीत का जुनून 20 मार्च 1966 को कोलकाता में जन्मी अलका याज्ञनिक का संगीत से रिश्ता बचपन…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। विकासखंड मैनपुर के अंतर्गत संकुल केंद्र भूतबेड़ा की प्राथमिक शाला भदरीपारा की छात्रा कु. करीना ओटी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। छात्रा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार, ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, कु. करीना ओटी पिता श्री छबिलाल ओटी एवं माता श्रीमती रैलामती ओटी की पुत्री हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच शिक्षा प्राप्त करते हुए उन्होंने यह सफलता हासिल की है।…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के ब्लॉक मुख्यालय गरियाबंद अंतर्गत संचालित कन्या आश्रम पंटोरा की छात्रा कु. मेघा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एकलव्य आदर्श विद्यालय में चयनित होकर विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मेघा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है और क्षेत्रवासियों में गर्व की भावना देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार, कु. मेघा पिता सत्यनारायण ने अपनी लगन, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। ग्रामीण परिवेश से आने वाली इस छात्रा की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों…
राधे पटेल / गरियाबंद धरसींवा। छत्तीसगढ़ में पत्रकारों पर बढ़ते फर्जी मुकदमों, एफआईआर और कथित प्रताड़ना के खिलाफ छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ ने मंगलवार को धरसींवा में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर महासंघ के बैनर तले सैकड़ों पत्रकारों ने धरसींवा रेस्ट हाउस में सभा आयोजित की और इसके बाद पैदल मार्च करते हुए धरसींवा थाना पहुंचे। वहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और गृह मंत्री के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। सभा में राजधानी रायपुर सहित विभिन्न तहसीलों और ब्लॉकों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी पत्रकार शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा…
राधे पटेल | गरियाबंद मैनपुर (गरियाबंद)। गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत मैनपुरकला में लोक निर्माण विभाग (पुल-पुलिया निर्माण विभाग) द्वारा निर्मित नव-निर्मित पुल निर्माण के कुछ ही महीनों बाद विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि लगभग छह महीने पहले बने इस पुल में अब दरारें दिखाई देने लगी हैं। साथ ही निर्माण की गुणवत्ता, किसानों की जमीन, अधूरे सुरक्षा कार्य और जल निकासी व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल का अभी तक विधिवत लोकार्पण नहीं हुआ है और निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी भी…