Author: Radheshyam Patel
देवभोग थाना क्षेत्र की घटना, मृतक की पहचान ईश्वर मरकाम के रूप में; आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात राधे पटेल / गरियाबंद देवभोग। गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के खलियाभांटा गांव से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवक ईश्वर मरकाम ने कथित तौर पर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने मामले की सूचना देवभोग थाना पुलिस को दी है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक द्वारा यह कदम…
सुकलीभांटा के पास वन विभाग की गश्ती टीम ने की कार्रवाई, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर दो नग सागौन चिरान और मोटरसाइकिल जब्त राधे पटेल / गरियाबंद देवभोग। गरियाबंद जिले में वन संपदा की सुरक्षा को लेकर वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में वन परिक्षेत्र इंदागांव (देवभोग) के धुपकोट परिसर अंतर्गत ग्राम सुकलीभांटा के पास गश्ती टीम ने मोटरसाइकिल से सागौन चिरान का परिवहन करते दो लोगों को पकड़ा। वन विभाग ने मौके से दो नग सागौन चिरान और परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की है। गश्त के दौरान मोटरसाइकिल पर ले जा रहे थे लकड़ी…
राजापड़ाव क्षेत्र के गौरगांव में आधी रात हुआ हादसा, ग्रामीणों ने मलबे से घायलों को निकाला; 112 और 108 की मदद से मैनपुर लाया गया, गंभीर हालत में गरियाबंद रेफर राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। मैनपुर विकासखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर हैं और कई ग्रामीण इलाकों का संपर्क प्रभावित हुआ है। इसी बीच राजापड़ाव क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां रात में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर के अंदर…
नवीन शासकीय महाविद्यालय मैनपुर में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए सेवा, जनकल्याण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। नवीन शासकीय महाविद्यालय मैनपुर में ‘नमो सेवा गाथा’ के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा-यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक जागरूकता, जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े विषयों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों को आम लोगों तक पहुंचाने की पहल की जा रही है। कार्यक्रम में कलेक्टर,…
विनोद चंद्राकर का आरोप- समय पर राशन नहीं पहुंचना प्रशासनिक विफलता; महासमुंद के कई गांवों में हितग्राहियों के खाली हाथ लौटने का दावा राधे पटेल / गरियाबंद महासमुंद। छत्तीसगढ़ में सितंबर माह का राशन वितरण पूरा होने से पहले ही बड़ी संख्या में राशन कार्डधारियों तक चावल नहीं पहुंचने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व संसदीय सचिव एवं महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने राशन वितरण की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। चंद्राकर ने आरोप लगाया कि सितंबर 2026 के अंतिम दिनों तक प्रदेश के करीब 25.45 लाख राशन कार्डधारी परिवारों…
381.728 हेक्टेयर जंगल में 1670 पेड़ों के विदोहन की योजना, 896.746 घनमीटर इमारती लकड़ी का अनुमान; ग्रामीण बोले-बीमार पेड़ों की आड़ में स्वस्थ इमारती पेड़ों पर न चले आरी राधे पटेल / गरियाबंद धवलपुर। एक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण और बड़े पैमाने पर पौधरोपण के संदेश के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियान चला रही है, वहीं गरियाबंद जिले के धवलपुर क्षेत्र में कूप विदोहन को लेकर ग्रामीणों के बीच नाराजगी सामने आ रही है। ग्रामीणों का सवाल सीधा है—जब एक पेड़ को बचाने और लगाने की बात की जा रही है, तो जंगल में खड़े बड़े पेड़ों…
खेतों में पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे की जांच, बड़े गोबरा आदिवासी बालक आश्रम में बच्चों से की बातचीत; फसल, मकान और जन-धन क्षति का तत्काल सर्वे कराने के निर्देश राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। जिले में हुई मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ और जलभराव की स्थिति का जायजा लेने कलेक्टर रणबीर शर्मा ने शनिवार को मैनपुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को बाढ़ एवं जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में फसल, मकान और अन्य जन-धन की…
4 साल से अधूरी पड़ी करोड़ों की PMGSY सड़क बनी मुसीबत, 108-112 और 102 तक पहुंचना मुश्किल; जांगड़ा के स्कूली बच्चों की राह भी बंद राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के दुर्गम वनांचल क्षेत्र में सड़क की बदहाली ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मुख्य मार्ग डुमरपड़ाव से ग्राम पंचायत जांगड़ा को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) की सड़क इन दिनों हुई भारी बारिश के बाद कई हिस्सों में पूरी तरह बदहाल हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से अधूरी पड़ी करोड़ों रुपये की यह सड़क अब बारिश के…
अड़गड़ी के पास निर्माणाधीन लोक निर्माण विभाग पुल की एप्रोच बारिश में पूरी तरह बह गई, राजापड़ाव क्षेत्र के ग्रामीणों के सामने आवागमन और आपातकालीन सेवाओं का संकट राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के दूरस्थ राजापड़ाव क्षेत्र में तेज बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्राम अड़गड़ी के पास निर्माणाधीन लोक निर्माण विभाग पुल की एप्रोच सड़क भारी बारिश और तेज पानी के बहाव में पूरी तरह बह गई। एप्रोच बहने के बाद राजापड़ाव क्षेत्र की करीब 8 ग्राम पंचायतों का मैनपुर विकासखंड मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया है। पुल की एप्रोच…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नवीन शासकीय महाविद्यालय मैनपुर में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, गरियाबंद के सहयोग से ‘सेवा फर्स्ट एवं इनोवेशन चैलेंज’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नवाचार, स्टार्टअप, स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के तहत युवाओं को स्थानीय समस्याओं की पहचान कर उनके व्यावहारिक और नवाचारी समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अपने आइडिया को उद्यम एवं स्टार्टअप के रूप में विकसित करने…