Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद । ग्रामीण महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में गरियाबंद जिले में एक सराहनीय पहल की जा रही है। रूरल सेल्फ इंप्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आरसेटी) गरियाबंद एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत सढ़ौली में 14 दिवसीय आर्टिफिशियल ज्वैलरी मेकिंग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में 35 से अधिक महिलाएं एवं बालिकाएं हिस्सा लेकर स्वरोजगार के नए अवसरों की ओर कदम बढ़ा रही हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को केवल कौशल प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाना भी है।…
राधे पटेल / गरियाबंद मोहला-मानपुर-चौकी। जिले में शिक्षकों की कमी की समस्या के बीच अब स्कूलों में मूलभूत व्यवस्थाओं का संकट भी सामने आने लगा है। मानपुर विकासखंड के जबकसा शासकीय प्राथमिक शाला में सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब उन्होंने स्कूल परिसर में तालाबंदी कर दी। हैरानी की बात यह रही कि यह विरोध शिक्षकों की कमी को लेकर नहीं, बल्कि स्कूल में सफाईकर्मी (स्वीपर) नहीं होने के कारण किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में पदस्थ सफाईकर्मी सोमनाथ पुरामे को 27 सितंबर 2023 से अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय मानपुर में संलग्न कर…
राधे पटेल / गरियाबंद रायगढ़। रायगढ़ शहर को प्रदेश के सबसे आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुविधासंपन्न शहरों में शामिल करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने सोमवार को नगर निगम क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने मरीन ड्राइव, अंतर्राज्यीय बस स्टैंड (आईएसबीटी), एफसीआई ऑक्सीजोन, मिट्ठूमुड़ा तालाब,…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद । शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने और हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित “स्कूल चलो अभियान” के तहत आकांक्षी विकासखंड गरियाबंद के ग्राम सढ़ौली में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने गांव की गलियों में निकलकर शिक्षा का संदेश दिया और अभिभावकों से बच्चों का नियमित रूप से विद्यालय में नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की। यह कार्यक्रम नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग, समर्पित (एक्सेस टू जस्टिस), एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन तथा आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम…
राधे पटेल / गरियाबंद रायपुर। क्या छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को अपना हक पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी काफी नहीं है? क्या “समान कार्य के लिए समान वेतन” का सिद्धांत सिर्फ अदालतों तक सीमित रह जाएगा? आखिर जब सर्वोच्च न्यायालय राज्य सरकार की याचिका खारिज कर चुका है, तब भी हजारों नगर सैनिक अपने अधिकारों और सुविधाओं के लिए इंतजार क्यों कर रहे हैं? यही सवाल अब प्रदेशभर के नगर सैनिक उठा रहे हैं। वर्षों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, चुनाव ड्यूटी, वीआईपी सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और अन्य सरकारी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नगर सैनिकों का…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक घटना ने पूरे परिवहन जगत को झकझोर कर रख दिया है। एक ट्रक चालक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में अब विभिन्न चालक संगठनों और ड्राइवर संघों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना के विरोध में मैनपुर ड्राइवर संघ द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई जा रही है। दंतेवाड़ा क्षेत्र में एक ट्रक और एक कार के बीच टक्कर हो गई थी। दुर्घटना के बाद कार मालिक और उसके साथ मौजूद लोगों द्वारा…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। हाल के वर्षों में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) को लेकर कई तरह के दावे और आरोप सामने आए हैं। सोशल मीडिया, स्थानीय राजनीति और जनचर्चाओं में यह कहा जाता रहा है कि टाइगर रिजर्व के नाम पर आदिवासी समुदायों के अधिकार छीने जा रहे हैं और विकास कार्यों को रोका जा रहा है। हालांकि, हाल ही में जारी जागरूकता सामग्री और उपलब्ध आधिकारिक तथ्यों से एक अलग तस्वीर सामने आती है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व का महत्व उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व छत्तीसगढ़ के गरियाबंद और धमतरी जिलों में स्थित है। इसका गठन उदंती और सीतानदी वन्यजीव अभयारण्यों…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। आयुष विभाग के तत्वावधान में जिले में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पूरे उत्साह, उल्लास और जनभागीदारी के साथ किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रही, जिसके तहत जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, मीडिया प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। सुबह 7 बजे से हुआ…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ 65वीं वाहिनी, एफ/ 65 कंपनी कुल्हाड़ीघाट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों, जवानों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाना था। सुबह आयोजित योग सत्र में सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन और ऊर्जा के साथ विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। जवानों…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल देहारगुड़ा में शुक्रवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा के साथ मनाया गया। “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे विद्यालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास के साथ हुई। योग सत्र में विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। पूरे परिसर में अनुशासन, उत्साह और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने सीखे विभिन्न…