राधे पटेल / गरियाबंद अंबिकापुर शहर से इस वक्त एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ‘मुकेश पटाखा एवं प्लास्टिक’ के गोदाम/दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

इस भीषण आगजनी में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने का लगातार प्रयास कर रही है।
हालांकि, खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग द्वारा आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है, और आग की तीव्रता काफी अधिक बताई जा रही है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और हालात पर नजर बनाए हुए है।
फिलहाल, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन आग लगने के सही कारणों की जांच जारी है।


