Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे गौरघाट और छुईया के बीट क्रमांक 995 के समीप सामान्य वन मंडल से लगे जंगल में एक हिरण पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए घबराया लगभग तीन – चार साल का हिरण भागते-भागते छुईया की शासकीय आवास कॉलोनी के पीछे स्थित तालाब में कूद गया। कुत्तों का झुंड काफी देर तक तालाब के आसपास डटा रहा, जिससे हिरण बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इसी दौरान सुबह टहलने निकले और आसपास मौजूद ग्रामीणों की नजर तालाब में छिपे हिरण पर…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद।सामान्य वन मंडल गरियाबंद के अंतर्गत आने वाले धवलपुर के जंगलों में लगी भीषण आग के दौरान अपने परिवार से बिछड़ गए दो नन्हे हिरण अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। लगभग साढ़े तीन महीने के हो चुके ये दोनों शावक अब पहले से काफी चंचल, सक्रिय और शरारती हो गए हैं। वन विभाग की सतर्क देखरेख और नियमित देखभाल के कारण इनका स्वास्थ्य लगातार बेहतर हो रहा है। वर्तमान में दोनों हिरण शावकों को उत्तर उदंती परिक्षेत्र के सॉफ्ट रिलीज एनक्लोजर सेंटर में रखा गया है, जिसे स्थानीय लोग आम बोलचाल की भाषा में “चीतल बाड़ा”…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद।उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के इंदागांव बफर परिक्षेत्र में वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक घायल चौसिंगा (फोर हॉर्न्ड एंटीलोप) की जान बच गई। धुरवागुड़ी के समीप जंगली कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए इस दुर्लभ वन्यजीव का वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सफलतापूर्वक बचाव कर उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस घटना को वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। घायल चौसिंगा की सूचना गरियाबंद पुलिस के एक उपनिरीक्षक द्वारा वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही इंदागांव बफर परिक्षेत्र के रेंजर सुशील…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130C पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मैनपुर से गौरघाट पैरी नदी के पास मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का एक पैर पूरी तरह शरीर से अलग हो गया। यह राष्ट्रीय राजमार्ग अभनपुर से गरियाबंद होते हुए ओडिशा की ओर जाने वाला प्रमुख मार्ग है। युवक अपनी बाइक से मैनपुर की ओर आ रहा था, तभी गौरघाट पैरी नदी के समीप किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने…
राधे पटेल / गरियाबंद मुख्यमंत्री को भेजे गए आवेदन पर उच्च शिक्षा संचालनालय ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट, क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिली नई उम्मीद मैनपुर।मैनपुर विकासखंड की तहसील अमलीपदर में नवीन शासकीय महाविद्यालय की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं झाकरपारा मंडल प्रभारी डॉ. मनीष सिन्हा द्वारा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सौंपे गए आवेदन के बाद शासन स्तर पर प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से आवेदन प्राप्त होने के…
राधे पटेल / गरियाबंद मेहनत और लगन से हासिल की सफलता, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित मैनपुर। मैनपुर स्थित द हाइट्स इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल की मेधावी छात्रा वंशिका कश्यप ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। छात्रा के चयन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। गौरतलब है कि जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की चयन परीक्षा के माध्यम से होता है, जिसमें सफलता प्राप्त करना प्रतिभा और निरंतर मेहनत का परिचायक माना जाता है। वंशिका कश्यप की इस उपलब्धि…
राधे पटेल / गरियाबंद पांच गांवों की ढाई हजार से अधिक आबादी प्रभावित, ग्रामीण बोले– अधूरा भवन पूरा कर दवाइयों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करे प्रशासन मैनपुर (गरियाबंद)। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोयबा का उप स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। क्षेत्र के उदंती, कोयबा, खासरबाहरा, बमहिनीझोला और आमड़ सहित पांच गांवों के करीब 2,500 से अधिक ग्रामीण इस स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए निर्भर हैं, लेकिन यहां आवश्यक दवाइयों की कमी के कारण मरीजों को पर्याप्त उपचार नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सामान्य बीमारियों…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर (गरियाबंद)। गरियाबंद जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मैनपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 3 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गुजरात के एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा और एक मोबाइल फोन सहित कुल 1 लाख 50 हजार 500 रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को मुखबिर से…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर।नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही मैनपुर तहसील के सैकड़ों विद्यार्थियों को जाति, निवास और आय प्रमाण-पत्र बनवाने में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया है कि मैनपुर तहसील में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन “दस्तावेज अपूर्ण”, “दस्तावेजों में कमी” अथवा अन्य तकनीकी आपत्तियां लगाकर बार-बार वापस किए जा रहे हैं। जबकि पूर्व वर्षों में इसी प्रकार के…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर ।शिक्षा के अधिकार और बेहतर स्कूलों के सरकारी दावों के बीच गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के दूरस्थ आदिवासी ग्राम मोतीपानी की तस्वीर सरकारी व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। यहां पिछले चार वर्षों से प्राथमिक शाला भवन नहीं है। मजबूरी में गांव के 41 बच्चे गाय के कोठे (गोठाननुमा भवन) में पढ़ाई करने को विवश हैं। बरसात शुरू होते ही हालात और बदतर हो जाते हैं। बारिश का पानी भरने और छत टपकने से पढ़ाई प्रभावित होती है और कई बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाते। मोतीपानी मैनपुर विकासखंड का एक छोटा…