Author: Radheshyam Patel
बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, नियमित अध्यापन और परीक्षा परिणाम सुधारने पर फोकस; कमजोर विद्यार्थियों के लिए होगी उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था राधे पटेल | गरियाबंद देवभोग । विकासखंड देवभोग में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य को लेकर शिक्षा विभाग ने प्रयास तेज करने पर जोर दिया है। इसी कड़ी में 22 अक्टूबर को बीआरसीसी कार्यालय स्थित प्रशिक्षण कक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, नियमित अध्यापन, परीक्षा परिणाम में सुधार और सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र विद्यार्थियों तक…
दो क्रेन की मदद से चल रहा था पेड़ कटाई का काम; हादसे में बाल-बाल बचे लोग, आसपास के रहवासियों में दहशत राधे पटेल | गरियाबंद गरियाबंद। नगर के वार्ड क्रमांक 08 में पेड़ कटाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पेड़ काटने के काम में लगी क्रेन अचानक पलट गई, जिससे पास स्थित एक मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान आसपास आम लोगों की मौजूदगी के चलते गंभीर हादसा होने की आशंका थी। हालांकि, मिली जानकारी के अनुसार, लोग बाल-बाल बच गए। वार्ड 08 में पेड़ कटाई का कार्य दो अलग-अलग क्रेन की मदद से किया…
धवलपुर से 15 किलोमीटर अंदर ओड़ कैंप के पास का मामला; पहाड़ी पर अब भी मौजूद हैं झुंड के बाकी हाथी, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील राधे पटेल | गरियाबंद गरियाबंद। जिले के धवलपुर क्षेत्र से करीब 15 किलोमीटर अंदर पहाड़ी इलाके में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। अमलोर की पहाड़ी से हाथियों के झुंड का एक हाथी नीचे उतरकर किसान के खेत में पहुंच गया है, जहां वह धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं, झुंड के बाकी हाथियों के पहाड़ी के ऊपर ही मौजूद होने की जानकारी सामने आई है।…
बलौदाबाजार जिले का निवासी है आरोपी, बैग से बरामद हुआ 1 किलो 410 ग्राम गांजा राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के झरियाबाहरा जांच नाका के पास 23 अक्टूबर को गांजा के साथ एक युवक को पकड़ा गया। आरोपी की पहचान सचिन कुमार कोसले (26 वर्ष), पिता बगुल कुमार कोसले, निवासी ग्राम आहिल्दा, थाना लवन, जिला बलौदाबाजार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी के पास मौजूद गुलाबी रंग के पिट्ठू बैग की जांच करने पर खाकी टेप से लिपटा गांजा बरामद हुआ। गांजे का कुल वजन 1 किलो 410 ग्राम बताया गया है, जिसकी कीमत 70,500…
बचत योजनाओं, स्पीड पोस्ट, बीमा और डिजिटल सुविधाओं के प्रति लोगों को किया जागरूक राधे पटेल | गरियाबंद गरियाबंद। भारतीय डाक विभाग, उप डाकघर मैनपुर की ओर से शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को मैनपुर में डाक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। मैनपुर दुर्गा मंच के पास आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं, बचत योजनाओं और डिजिटल सुविधाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को डाक विभाग की सेवाओं और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सुविधाओं के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया गया। डाक चौपाल के जरिए लोगों को डाक…
23 गांवों के 155 लोगों ने लिया हिस्सा; आजीविका, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वनाधिकार और ग्रामीण समस्याओं पर हुई चर्चा राधे पटेल | गरियाबंद गरियाबंद। जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में 22 अक्टूबर 2026 को जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं के अधिकार, आजीविका के अवसर, वनाधिकार अधिनियम और ग्रामीण क्षेत्रों की व्यक्तिगत, सामुदायिक एवं क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव शामिल हुए। उन्होंने जनसंवाद के दौरान सामने आई समस्याओं और 13 सूत्रीय मांगों का समर्थन करते हुए उनके निराकरण के लिए आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी…
16वें वित्त आयोग की राशि एक सप्ताह में जारी करने की मांग; मूलभूत मद में कटौती बंद करने और निर्माण कार्यों की फाइलों का 15 दिनों में निराकरण करने की रखी मांग राधे पटेल | गरियाबंद गरियाबंद। जिले की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के संचालन और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में आ रही वित्तीय एवं प्रशासनिक समस्याओं को लेकर जिला सरपंच संघ ने आवाज उठाई है। संघ के जिलाध्यक्ष हरीश साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के नाम ज्ञापन सौंपकर लंबित राशि जारी करने तथा पंचायतों से जुड़ी…
करका क्षेत्र में गर्डलिंग के शिकार 3,500 से अधिक पेड़ों को बचाने की पहल; वैज्ञानिक तकनीक से होगा उपचार, वनकर्मियों को भी दिया जाएगा प्रशिक्षण राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के करका क्षेत्र में गर्डलिंग के कारण सूखने की कगार पर पहुंचे पेड़ों को बचाने के लिए वन विभाग ने उपचार अभियान शुरू किया है। पेड़ों के संरक्षण के लिए कर्नाटक से ट्री डॉक्टर विजय निशांत टाइगर रिजर्व पहुंच गए हैं। उनके मार्गदर्शन में आज से गर्डलिंग से प्रभावित पेड़ों की वैज्ञानिक सर्जरी शुरू की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य उन पेड़ों को नया जीवन…
‘वोट चोरी’ का आरोप लगाकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; मतदाता सूची से हटाए गए नाम बहाल करने, चुनाव सुधार और प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई रोकने की मांग राधे पटेल | गरियाबंद गरियाबंद। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर देशभर में जारी विरोध के बीच गरियाबंद जिले के मैनपुर में भी किसान और आदिवासी संगठनों ने विरोध दर्ज कराया। संयुक्त किसान मोर्चा और अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल मैनपुर एसडीएम कार्यालय पहुंचा। यहां प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नाम ज्ञापन सौंपा गया।…
22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलने वाले अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा, पदयात्रा और जनसंपर्क कार्यक्रमों की बनाई रणनीति राधे पटेल । गरियाबंद मैनपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद के जिला पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को मैनपुर में जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान को जिले में प्रभावी बनाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विपक्ष की कार्यप्रणाली, विरोध-प्रदर्शनों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं…