धवलपुर। द हाइट्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, धवलपुर में बाल दिवस एवं बाल मेले का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर में बाल दिवस के अवसर पर उत्सव जैसा माहौल रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं प्रमुख रूप से श्री बलदाऊ प्रसाद कोसले (नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य), श्री चुमेश साहू (संकुल समन्वयक), श्री हबीब मेमन एवं श्री केदार सिंह दाऊ उपस्थित रहे। अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
विद्यालय की प्राचार्या सुश्री बैजन्ती सांडिल्य के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इसमें नाहिद अख्तर, श्रीमती बुंदेश्वरी साहू, ईशा वैद्य, साहिबा मोमिन, श्रद्धा अग्रवाल एवं ऋतु सिन्हा ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और बाल दिवस की खुशियां साझा करने का अवसर मिला। विद्यालय परिवार ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।


