राष्ट्रीय अध्यक्ष से गरियाबंद युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा
गरियाबंद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर गरियाबंद जिले के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत कर संगठन के प्रति अपनी एकजुटता और सक्रियता का परिचय दिया।
इस दौरान गरियाबंद जिले के युवा मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी से सौजन्य मुलाकात करने का अवसर मिला। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, युवाओं की भागीदारी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इसके साथ ही युवा संवाद कार्यक्रम में भी शामिल होने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक साहू, जिला महामंत्री नंदकिशोर चौबे, पंकज निर्मलकर सहित गरियाबंद जिले के सैकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं का उत्साह, संगठन की एकजुटता और वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला।


