Author: Radheshyam Patel

40 बाइक सवार कार्यकर्ता हुए शामिल, अटल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। गुजरात के वडोदरा से निकाली गई बाइक रैली बुधवार को छत्तीसगढ़ के अभनपुर पहुंची। यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला गरियाबंद के कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल युवाओं का स्वागत किया। रैली में गरियाबंद जिले से करीब 40 बाइक सवार युवा मोर्चा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। अभनपुर पहुंचने पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली में…

Read More

दौवा राम चक्रधारी ने 37 वर्षों से अधिक समय तक कुष्ठ रोग उन्मूलन और जनजागरूकता के क्षेत्र में दी सेवाएं, लेखराम वर्मा भी हुए सेवानिवृत्त राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए स्वास्थ्य विभाग के दो वरिष्ठ कर्मचारियों को मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोपरा में एनएमए के पद पर सेवाएं देने वाले दौवा राम चक्रधारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर में सेक्टर पर्यवेक्षक रहे लेखराम वर्मा को पेंशन आदेश, शाल और श्रीफल भेंट कर उनके सुखद एवं सम्मानपूर्ण भविष्य…

Read More

जिडार रोड पर शाम 6 बजे से सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता, 101 रुपए प्रवेश शुल्क; दूसरे विजेता को 7,777 और तीसरे को 5,555 रुपए का पुरस्कार राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर में आज 30 सितंबर 2026 की शाम सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। जिडार रोड पर पैरी युवा मंच द्वारा अपनी स्थापना के 47वें वर्ष के उपलक्ष्य में ‘नाचबो नचाबो 2026 सीजन-4’ सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न नृत्य दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मैनपुर में युवाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े आयोजनों को…

Read More

वायरल फीवर के बीच ग्रामीण परेशान: सरकारी अस्पताल की समय-सारिणी और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति पर उठ रहे सवाल राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। विकासखंड मैनपुर समेत आसपास के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में इन दिनों वायरल फीवर और बुखार से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ने के बीच सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की समय-सारिणी को लेकर लोगों की परेशानी सामने आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सहित क्षेत्र के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित समय के बाद तत्काल इलाज की सुविधा नहीं मिलने पर मरीजों को निजी और कई बार बिना…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से करीब 22 किलोमीटर दूर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र गोना स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोना में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए हृदय स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। विश्व हृदय दिवस हर वर्ष 29 सितंबर को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य हृदय रोगों की रोकथाम तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रचनात्मक अंदाज में “Healthy Heart Wall” तैयार कर लोगों को स्वस्थ हृदय का संदेश दिया। बच्चों ने रंगीन कागज पर अपने हाथों की आकृति बनाकर…

Read More

चिकिता तनिपार्थी ने दो स्वर्ण में निभाई अहम भूमिका; महिला टीम ने चीन को 238-234 से हराया, मिक्स्ड टीम ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को दी मात राधे पटेल / गरियाबंद  नागोया। एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारत के लिए तीरंदाजी से शानदार खबर आई। भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों ने बुधवार को एक ही दिन में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश का परचम लहरा दिया। पहले महिला कंपाउंड टीम ने चीन को हराकर गोल्ड अपने नाम किया। इसके बाद चिकिता तनिपार्थी और साहिल जाधव की भारतीय जोड़ी ने मिक्स्ड टीम फाइनल में दक्षिण कोरिया को शूट-ऑफ में हराकर दिन का…

Read More

धमतरी से पैरी नदी पार कर गरियाबंद पहुंचा हाथी, पुराने रूट पर कर रहा विचरण; कुकदा-पोड़ समेत 9 गांवों के ग्रामीणों को जंगल और नदी किनारे जाने से बचने की अपील राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। गरियाबंद जिले में हाथी की वापसी से वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। धमतरी जिले की ओर से पैरी नदी पार कर यह हाथी गरियाबंद जिले के पांडुका वन परिक्षेत्र में दाखिल हुआ है। हाथी की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने संभावित रूट में आने वाले 9 गांवों में हाई अलर्ट जारी किया है। वन विभाग के अनुसार फिलहाल पांडुका वन…

Read More

नवागांव एनीकट और माणिकांचन के पास मिले शव; बाढ़ के तेज बहाव में बहकर आने की आशंका, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी राधे पटेल / गरियाबंद  राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र में मंगलवार को पैरी नदी से दो अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शव नदी के अलग-अलग स्थानों पर मिले हैं। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नवागांव एनीकट में फंसा मिला एक शव जानकारी के मुताबिक, पैरी नदी के…

Read More

ओडिशा को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर हादसों का साया, सड़क किनारे गहरी खाइयां और टूटे शोल्डर से बढ़ा खतरा; बारिश में मिट्टी डालकर मरम्मत का आरोप राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर । गरियाबंद जिले से होकर ओडिशा को जोड़ने वाला NH-130C इन दिनों सड़क की खराब स्थिति को लेकर चर्चा में है। खासकर झरियाबाहरा से मदांगमुड़ा के बीच सड़क के किनारे बने गड्ढे और क्षतिग्रस्त शोल्डर वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। हाल में इसी मार्ग पर एक ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पहिया धंसने के बाद अनियंत्रित होकर पलटते-पलटते बचा। घटना ने सड़क की…

Read More

3 साल से नींव खोदकर लापता हुई निर्माण एजेंसी, महिला स्व-सहायता भवन में चल रही छोटे गोबरा की आंगनबाड़ी राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखंड मैनपुर में बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी आंगनबाड़ी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राम छोटे गोबरा में पिछले करीब तीन वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र अपने निर्धारित भवन के बजाय महिला स्व-सहायता समूह के भवन में संचालित किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नए आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए करीब तीन साल पहले जमीन पर नींव तो खोद दी गई, लेकिन उसके…

Read More