Author: Radheshyam Patel

सरपंच के निधन के करीब तीन महीने बाद भी पद खाली, जर्जर पंचायत भवन में ताला; ग्रामीणों के घर और चौक-चौराहे बने पंचायत कार्यालय राधे पटेल | गरियाबंद गरियाबंद। सरकार गांवों में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ उनके घर-द्वार तक पहुंचाने के दावे करती है, लेकिन गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड की कुहीमाल ग्राम पंचायत की जमीनी तस्वीर इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। मैनपुर ब्लॉक मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित इस पंचायत में आज हालात ऐसे हैं कि यहां न तो निर्वाचित सरपंच है और न…

Read More

धनोरा के पीपलखुटा में पटेलपारा-पीपलखुटा नाला पर पुल बहा, लोहारपारा नाला भी बना आफत; किसान खुद कर रहे सड़क की मरम्मत, विभाग बेखबर राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। जिले में बीते दिनों हुई भारी बारिश ने एक बार फिर ग्रामीण सड़कों और पुल-पुलियों के रखरखाव की हकीकत सामने ला दी है। नदी-नालों में आए उफान ने कई इलाकों में आवागमन की व्यवस्था को पटरी से उतार दिया है। इसी बीच ग्राम पंचायत धनोरा के आश्रित ग्राम पीपलखुटा से सामने आई तस्वीर व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। यहां पटेलपारा-पीपलखुटा नाला पर बना पुल तेज बारिश और पानी के…

Read More

मदनपुर छात्रावास की रसोई में हादसा, दो छात्रों के हाथ-पैर और चेहरे पर आई जलने की चोट; जिला अस्पताल में कराया गया उपचार राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। जिले के विकासखंड गरियाबंद अंतर्गत मदनपुर स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास में दो नाबालिग छात्रों के झुलसने का मामला सामने आया है। घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार छात्रावास की रसोई में खाना बनाने के दौरान गर्म दाल से भरे कुकर को खोलते समय हादसा हुआ, जिसमें कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले दो छात्र घायल हो गए। रसोइया नहीं था, बच्चों ने संभाली रसोई बताया जा…

Read More

नन्हे विद्यार्थियों ने आरती उतारकर लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, सम्मान के जरिए दिया सामाजिक समरसता का संदेश राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को शासकीय आदर्श प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा, संकुल केंद्र गिरहोला में वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवा, संवेदनशीलता और भारतीय संस्कृति में निहित पारिवारिक मूल्यों की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान ग्राम की वरिष्ठ नागरिक श्रीमती कुंजो बाई नेताम (75 वर्ष) एवं श्रीमती सुहद्रा बाई दीवान (85 वर्ष) का विद्यालय परिवार की ओर…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  देवभोग। नेशनल हाईवे 130-C पर कदलीमुड़ा के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में मोटरसाइकिल जा टकराई, जिसके बाद बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान यशवंत यादव के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक वह एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। डायल 112 की तत्परता से अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल देवभोग…

Read More

राधे पटेल  / गरियाबंद  मैनपुर। विकासखंड मैनपुर के विभिन्न गांवों में स्थित प्राचीन एवं धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार तथा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास की मांग को लेकर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मैनपुर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा मंदिरों के विकास पर कार्य किए जाने की बात पहले भी सामने आई है। प्रतिनिधिमंडल में…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। मैनपुर ब्लॉक मुख्यालय की स्वास्थ्य और आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत बोइरगांव के आश्रित ग्राम बेहराडीह से 28 सितंबर 2026 से लापता कमार जनजाति के बुजुर्ग सुमेर सिंह का शव पांच दिन बाद बरदूला के जंगल में पेड़ पर लटका मिला। शव मिलने के बाद परिवार को एक और परेशानी का सामना करना पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले जाने के लिए मुक्तांजलि वाहन उपलब्ध नहीं हुआ। परिजनों के अनुसार, करीब 2 से 3 घंटे इंतजार और निजी वाहन की तलाश के बाद भी जब…

Read More

ग्राम पंचायत शोभा के सरपंच ने भी लगाई झाड़ू, कन्या आश्रम शाला में गूंजा ‘स्वच्छ भारत’ का संदेश राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर । गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के ग्राम शोभा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की E/211वीं वाहिनी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। 1 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस अभियान के तहत कन्या आश्रम शाला शोभा में साफ-सफाई और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के डीआईजी सहित वाहिनी के अधिकारी-जवान, जनप्रतिनिधि, आश्रम शाला के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं शामिल हुईं। डीआईजी ने खुद किया श्रमदान, छात्राओं को बताया स्वच्छता का…

Read More

पुलिसकर्मियों ने सुबह से संभाली सफाई की कमान, विरासत एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के अवसर पर मैनपुर में पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विरासत एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। मैनपुर पुलिस के अधिकारी एवं जवान सुबह से ही सफाई अभियान में जुटे रहे और बस स्टैंड सहित थाना परिसर के आसपास की सफाई की। स्वच्छता अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों पर जमा कचरे और गंदगी को हटाया। मैनपुर बस स्टैंड के आसपास सफाई करने के साथ…

Read More

कुम्हडईखुर्द में बाढ़ का कहर, करीब 70 किसानों के प्रभावित होने की बात; महीनों की मेहनत और लागत पानी में डूबी, अब मुआवजे की आस में किसान राधे पटेल / गरियाबंद  देवभोग। गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद तेल नदी में आई बाढ़ ने नदी किनारे खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कुम्हडईखुर्द के पास तेल नदी में बाढ़ का पानी खेतों तक पहुंचने से फसलों को भारी नुकसान होने की बात सामने आई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पुराने पुल के आसपास बाढ़ के साथ बहकर आए मलबे, कचरे और डस्ट के…

Read More