मैनपुर ।लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा मैनपुर विकासखंड के ग्राम अड़गड़ी और जरहीडीह में करोड़ों रुपये की लागत से दो पुलों का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण स्थल पर विभागीय निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल जैसे तकनीकी और संवेदनशील निर्माण कार्य की निगरानी मौके पर विभागीय इंजीनियर के बजाय टाइमकीपर के भरोसे चल रही है।








