Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में देवभोग वन विभाग के फॉरेस्ट रेंजर अश्विनी दास मिर्चुलिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वन विभाग के आठ अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मैनपुर-धुर्वागुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-130) पर बुढ़गेलटप्पा मोड़ के पास हुआ, जहां वन विभाग की बोलेरो और एक ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। बोलेरो वाहन में कुल नौ कर्मचारी सवार थे। इनमें फॉरेस्ट रेंजर अश्विनी दास मिर्चुलिया, चालक महेंद्र निर्मलकर, वन रक्षक उमेश ध्रुव तथा अन्य कर्मचारी शामिल थे।…
राधे पटेल / गरियाबंद रायपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आह्वान पर बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित कांग्रेस भवन (राजीव भवन) का घेराव किया गया। यह प्रदर्शन कांग्रेस के हालिया विरोध प्रदर्शनों के जवाब में आयोजित भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है। इस प्रदर्शन में गरियाबंद जिले से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नंदकिशोर चौबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से गोपी सोनवानी, देवासनिक सहित जिले के अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय के…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “नया सवेरा अभियान” के तहत गरियाबंद पुलिस लगातार अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कस रही है। इसी अभियान के तहत थाना गरियाबंद पुलिस ने ग्राम मालगांव में छापेमार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1,400 रुपये मूल्य की महुआ शराब जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान का हिस्सा बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,…
राधे पटेल | गरियाबंद गरियाबंद। जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत आने वाले गौरगांव में इस वर्ष अब तक सामान्य से कम बारिश होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। मानसून का दौर शुरू होने के बावजूद पर्याप्त वर्षा नहीं होने से धान की बुआई प्रभावित हो रही है। कई खेतों में किसान बारिश के इंतजार में बैठे हैं, जबकि जिन खेतों में बुआई की गई है वहां भी अंकुरण और फसल की बढ़वार को लेकर चिंता बनी हुई है। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता असमान बनी हुई है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।…
राधे पटेल / गरियाबंद दुर्ग। दुर्ग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और सतत पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने धमधा विकासखंड के मोतिमपुर तथा दुर्ग विकासखंड के अंजोरा ढाबा समूह जल प्रदाय योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों योजनाओं से अगले एक माह के भीतर नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी जाए, जिससे जिले के 103 गांवों के हर घर तक शिवनाथ नदी का शुद्ध पेयजल पहुंच सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने इंटेकवेल, वाटर ट्रीटमेंट (फिल्टर) प्लांट और संपूर्ण जलापूर्ति व्यवस्था का…
राधे पटेल / गरियाबंद नारायणपुर। सुशासन का वास्तविक उद्देश्य तब सार्थक होता है, जब सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए त्वरित शिकायत निवारण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत बिंजली का एक ताजा मामला इसकी कार्यकुशलता का उदाहरण बन गया है, जहां एक शिकायत पर मात्र 24 घंटे के भीतर ग्रामीणों की बड़ी समस्या का समाधान कर दिया गया। नलकूप खनन के बाद कीचड़…
राधे पटेल / गरियाबंद रायपुर। पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने और प्रदेशभर के पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट ऑर्गनाइजेशन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को रायपुर के तेलीबांधा स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के वरिष्ठ सदस्यों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, पत्रकार सुरक्षा, पत्रकार कल्याण योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एकमत होकर संगठन को निष्पक्ष, सक्रिय और पत्रकार हितैषी बनाने का…
राधे पटेल / गरियाबंद बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ में कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में किसानों की सोच तेजी से बदल रही है। कृषि विभाग और शासन की विभिन्न योजनाओं के सहयोग से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के किसान अब पारंपरिक तरीके को छोड़कर पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन के माध्यम से धान की रोपाई कर रहे हैं। इससे न केवल रोपाई का समय कम हो रहा है, बल्कि खेती की लागत में भी कमी आ रही है और उत्पादन बढ़ने की संभावना भी मजबूत हुई है। वर्तमान खरीफ सीजन में विकासखंड पलारी के ग्राम सकरी (स) के प्रगतिशील किसान लेखराम साहू और बहोरन साहू…
राधे पटेल / गरियाबंद धमतरी । मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत धमतरी जिले के वरिष्ठ नागरिकों को इस वर्ष द्वारिका, सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन का अवसर मिलेगा। समाज कल्याण विभाग ने पात्र हितग्राहियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक धमतरी जिले से तीर्थयात्रियों का दल गुजरात स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों द्वारिका धाम, सोमनाथ मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर रवाना होगा। इस यात्रा का आयोजन मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत किया जा रहा है।…
राधे पटेल | मैनपुर मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में ग्रामीणों की जागरूकता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत ग्राम नदीपारा, मैनपुर खुर्द में घर के समीप दिखाई दिए इस दुर्लभ जीव को संयुक्त वन अमले ने सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पैंगोलिन विश्व के सबसे अधिक तस्करी किए जाने वाले स्तनधारी जीवों में शामिल है और इसकी सुरक्षा वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। ग्राम नदीपारा निवासी पुष्पराज पांडे (18 वर्ष), साधुराम पांडे (52 वर्ष), गेंदराज पांडे (15 वर्ष),…