श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की प्राचार्य की उपलब्धि, संस्था परिवार ने दी बधाई
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, पचेड़ा, नया रायपुर की प्राचार्य डॉ. लोकेश्वरी तिवारी ने शिक्षा (Education) विषय में पीएचडी की उपाधि सफलतापूर्वक पूर्ण कर संस्था, परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि पर संस्था परिवार में हर्ष का माहौल है।
डॉ. लोकेश्वरी तिवारी की इस सफलता में उनकी शोध मार्गदर्शक डॉ. सरोज नैयर का महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। उनके मार्गदर्शन में डॉ. तिवारी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने शोध कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया और पीएचडी की उपाधि हासिल की।
उनकी उपलब्धि पर संस्था प्रमुख गर्ग सर, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कमल प्रधान सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संस्था प्रमुख गर्ग सर ने कहा कि डॉ. तिवारी की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अध्ययन, लगन और समर्पण का परिणाम है। उनकी सफलता पूरे संस्था परिवार के लिए गर्व का विषय है।
डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कमल प्रधान ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पीएचडी की उपाधि हासिल करना निश्चित रूप से गौरवपूर्ण उपलब्धि है। डॉ. तिवारी की यह सफलता संस्था के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने भी डॉ. लोकेश्वरी तिवारी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता से संस्था की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध कार्य और अकादमिक संस्कृति को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. तिवारी भविष्य में भी शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देती रहेंगी।
डॉ. लोकेश्वरी तिवारी श्री घनश्याम प्रसाद तिवारी एवं श्रीमती शकुंतला तिवारी की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित संस्था के सहकर्मियों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।

