Author: Radheshyam Patel
माताओं ने रखा व्रत, सगरी सजाकर की पूजा-अर्चना; पसहर चावल और छह प्रकार की भाजी का लगाया भोग राधे पटेल | गरियाबंद मैनपुर। छत्तीसगढ़ की लोक आस्था और परंपरा से जुड़े कमरछठ (हलषष्ठी) का पर्व बुधवार को मैनपुर, हल्दीभाटा सहित आसपास के क्षेत्रभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माताओं ने अपनी संतानों की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना को लेकर व्रत रखा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सगरी बनाकर की पूजा कमरछठ की पूजा के लिए महिलाओं ने घरों और आसपास के स्थानों पर मिट्टी से सगरी (प्रतीकात्मक तालाब) तैयार…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत इंदागांव में बरसात के मौसम ने गांव की सड़क व्यवस्था की बदहाली को उजागर कर दिया है। मैनपुर मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित इंदागांव में कई मार्ग अब भी कच्चे हैं। बारिश के बाद इन रास्तों पर जगह-जगह कीचड़, गड्ढे और जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे गांव के स्कूली विद्यार्थियों को रोज इसी बदहाल रास्ते से होकर विद्यालय जाना…
पानीगांव में एक ही रात तीन अलग-अलग घरों में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, अमलीपदर पुलिस जांच में जुटी राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। अमलीपदर थाना क्षेत्र के ग्राम पानीगांव में चोरों ने तीन अलग-अलग घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की घटना में एक किराना दुकान से करीब 2 लाख रुपए नकद और एक तोला सोना चोरी होने की जानकारी सामने आई है। एक ही गांव में तीन घरों में चोरी की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि चोरों ने रात के…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद: शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं और उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए गरियाबंद जिले के संकुल केंद्र-दर्रीपारा में विगत दिनों सेवानिवृत्त और स्थानांतरित हुए सात शिक्षकों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कोसमी स्थित बुढ़ादेव मंदिर परिसर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंटकर ससम्मान भावभीनी विदाई दी गई। इन शिक्षकों का हुआ सम्मान: कार्यक्रम में 42 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दर्रीपारा के सेवानिवृत्त प्रधान पाठक…
पेसा कानून व 5वीं अनुसूची के तहत 13 गांवों के अधिकारों की रक्षा की मांग, जंगलों में नई बसाहट पर ग्रामीणों की दो-टूक चेतावनी राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। गरियाबंद जिले अंतर्गत मैनपुर विकासखंड में सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय आदिवासी समाज लामबंद हो गया है। बिरसा मुंडा अधिकार मंच के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उप वनमंडलाधिकारी (SDO) वन विभाग मैनपुर को ज्ञापन सौंपकर अपने संरक्षित वन क्षेत्र में किसी भी बाहरी ग्राम सभा के अनधिकृत हस्तक्षेप और संभावित अतिक्रमण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। 5वीं अनुसूची और पेसा कानून के तहत निहित…
करीब 200 की आबादी वाले गांव में पक्की सड़क तो दूर, बारिश में कच्ची पगडंडी भी बन जाती है कीचड़; ग्रामीणों ने वीबी-जी राम जी योजना से मिट्टी सड़क बनाने की मांग की राधे पटेल | गरियाबंद मैनपुर। गरियाबंद जिले के जंगल धवलपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले लादाबाहरा गांव के ग्रामीण आजादी के बाद से सड़क सुविधा का इंतजार कर रहे हैं। गांव से धवलपुर तक करीब 1.5 किलोमीटर सड़क नहीं होने के कारण करीब 200 की आबादी आज भी कच्ची पगडंडियों के सहारे आवागमन करने को मजबूर है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है, जिन्हें…
वैज्ञानिक साक्ष्यों ने USTR का पक्ष किया मजबूत, अतिक्रमण मुक्त वनभूमि से वन्यजीव संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा राधे पटेल | गरियाबंद गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) को वन अतिक्रमण के खिलाफ चल रही कार्रवाई में बड़ी कानूनी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के गोहरामाल क्षेत्र में वन अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई को चुनौती देने वाली दो रिट याचिकाओं को खारिज कर दिया है। दोनों मामलों की सुनवाई 31 अगस्त 2026 को हुई। उपलब्ध न्यायिक विवरण के अनुसार याचिकाकर्ताओं की अनुपस्थिति के कारण दोनों याचिकाएं अभियोजन के अभाव में खारिज की गईं। वैज्ञानिक…
इंदागांव पुलिस ने धुर्वागुड़ी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पकड़ा 19.840 किलो गांजा, स्कूटी जब्त; दोनों आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आपरेशन निश्चय में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में इंदागांव पुलिस ने धुर्वागुड़ी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान गांजा तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है। पुलिस ने स्कूटी से गांजा लेकर जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 19.840 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा…
वनभूमि पर कब्जे के लिए पेड़ों की कटाई का आरोप, सामान्य वन मंडल की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल राधे पटेल | गरियाबंद मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के छोटे गोबरा बीट क्रमांक 1057 में वनभूमि पर अतिक्रमण और पेड़ों की कटाई को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छोटे गोबरा से कांटीपारा जाने वाले मार्ग के किनारे बेशकीमती साल (सरई) समेत अन्य वन वृक्षों की कटाई किए जाने और इसके बाद जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे वनभूमि की स्थिति लगातार बदल रही है…
मरीज लेने जा रही नारायणा अस्पताल की एंबुलेंस मैनपुर से 16 किमी दूर दुर्घटनाग्रस्त; चालक अकेला था, हादसे में जनहानि नहीं राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। बिंद्रानवागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मैनपुर से करीब 16 किलोमीटर दूर एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे बिजली विभाग के पोल से जा टकराई और इसके बाद जमीन पर रखे पोल के ऊपर चढ़ गई। हादसा इतना जोरदार था कि एंबुलेंस के दोनों एयरबैग खुल गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहन चालक सुरक्षित बच गया और दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि…