Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल | गरियाबंद गरियाबंद। आजादी के 79 वर्ष बाद भी छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के सुदूर वनांचल राजापड़ाव क्षेत्र के हजारों आदिवासी परिवार बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। वर्षों तक आवेदन, ज्ञापन, धरना, जनसंवाद और आंदोलन करने के बाद भी समाधान नहीं मिलने पर क्षेत्रवासियों ने मंगलवार 10 जून को एक ऐतिहासिक और भावनात्मक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम अपने खून से चिट्ठियां लिखीं। ग्राम अड़गड़ी में आयोजित महा ग्रामसभा में हजारों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे शामिल हुए। सभी ने अपने-अपने खून से पत्र…
राधे पटेल / गरियाबंद राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरसाबांधा में प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। लगभग 40 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद है। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिस शासकीय भूमि पर कार्रवाई की जा रही है, उस पर पिछले लगभग 10 वर्षों से अवैध कब्जा होने की बात सामने आई है। प्रशासन द्वारा कुल 27 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ…
राधे पटेल / गरियाबंद छत्तीसगढ़। के गरियाबंद जिले में पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न थानों एवं शाखाओं में पदस्थ 6 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता एवं विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने खरीफ सीजन की तैयारियों, शिक्षा व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों, जनशिकायतों और सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग से खाद एवं बीज की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक और बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में लगभग 20 हजार…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों को प्रशासन के समक्ष रखा। जनदर्शन में कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्व पट्टा, मनरेगा मजदूरी भुगतान, एग्रीस्टेक पंजीयन, रोजगार गारंटी योजना, पशु शेड निर्माण, भूमि मुआवजा और कृषि ऋण सब्सिडी सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। ग्राम कुटेना के हेमलाल…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार पाने का एक शानदार अवसर सामने आया है। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के माध्यम से इजराइल में होम-बेस्ड केयर गिवर के 3,500 पदों पर भर्ती की जा रही है। यह भर्ती नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) के अंतर्गत भारत-इजराइल समझौते के तहत आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 2 लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा। प्रारंभिक अनुबंध अवधि दो वर्ष की होगी, जिसे आवश्यकता के अनुसार आगे भी बढ़ाया जा सकता है। चयनित कर्मचारियों को…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। प्रतिभा और मेहनत जब एक साथ कदम बढ़ाती हैं, तो सफलता नई ऊंचाइयों को छूती है। गरियाबंद जिले के श्रमिक परिवारों से आने वाले तीन मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों से न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि को सम्मानित करते हुए श्रम विभाग द्वारा संचालित नोनी-बाबू मेधावी प्रोत्साहन सहायता योजना के तहत प्रत्येक विद्यार्थी को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 12वीं की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थियों…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले में सड़क एवं यात्री सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से बसों का आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कुल 10 यात्री बसों की जांच की गई, जिसमें कई वाहनों में सुरक्षा संबंधी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान 6 बसों में इमरजेंसी एग्जिट के सामने अतिरिक्त सीटें लगी हुई पाई गईं। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी स्थिति में दुर्घटना या आपातकाल के समय यात्रियों की सुरक्षित निकासी बाधित हो सकती है। इसके अलावा कुछ बसों में इमरजेंसी एग्जिट जाम पाए गए, जिन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश…
राधे पटेल / गरियाबंद नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में 10 जून 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम दर्ज था, जिन्होंने 1952 के पहले आम चुनाव के बाद 4,398 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के…
राधे पटेल / गरियाबंद नई दिल्ली | 10 जून 2026 भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए अगले 72 घंटों का मौसम अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तर, मध्य, पूर्वी और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। IMD के ताजा मौसम बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों…