शासन ने जारी की 14 अधिकारियों की स्थानांतरण सूची, सभी नवीन पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन द्वारा विभाग के 14 वरिष्ठ अधिकारियों के नवीन पदस्थापना एवं स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत जिला स्तर से लेकर राज्य स्तरीय संस्थानों में तैनात कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। शासन ने निर्देशित किया है कि सभी अधिकारी अपनी नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करेंगे।

गरियाबंद को मिले नए जिला कार्यक्रम अधिकारी इस प्रशासनिक फेरबदल में गरियाबंद जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग में भी नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। गरियाबंद में पदस्थ जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) अशोक पांडेय का स्थानांतरण दुर्ग जिले में इसी पद पर किया गया है।
वहीं, राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र (SLRC) रायपुर में पदस्थ वरुण नागेश को गरियाबंद जिले का नया जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया है। वरुण नागेश अब गरियाबंद जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं, आंगनबाड़ी संचालन और पोषण से जुड़े अभियानों का दायित्व संभालेंगे।
आदेश के मुख्य बिंदु:
महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत कुल 14 अधिकारियों के प्रभार बदले गए।
गरियाबंद DPO अशोक पांडेय को दुर्ग जिले की कमान सौंपी गई।
राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र रायपुर से वरुण नागेश को गरियाबंद भेजा गया।
राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी नवीन पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गई हैं।

