Author: Radheshyam Patel

मैनपुर, समेट, फूलझर, मैनपुर कला, धवलपुर और घटौद सहित आसपास के क्षेत्रों में नवरात्रि की तैयारी पूरी; भाठीगढ़-पैरी में विशेष दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगी शक्ति की आराधना राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। शक्ति की भक्ति, आस्था और आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि रविवार, 11 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। नवरात्रि के आगमन के साथ ही मैनपुर अंचल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में माता रानी के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिरों और पूजा पंडालों में माता रानी का दरबार सजेगा, जहां श्रद्धालुओं…

Read More

सेवा संकल्प अभियान के तहत त्रिवेणी संगम में भव्य आयोजन, सात पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की आरती; स्वच्छता और जल संरक्षण का दिया संदेश राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। राजिम के पवित्र त्रिवेणी संगम में शुक्रवार, 9 अक्टूबर को महानदी तट पर आस्था, लोक संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित भव्य महानदी गंगा आरती और सांस्कृतिक संध्या में सात पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरती संपन्न कराई। वहीं, छत्तीसगढ़ की युवा लोक कलाकार आरु साहू की छत्तीसगढ़ी लोकगीतों से सजी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।…

Read More

शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक विकास और विस्थापन-पुनर्वास के मुद्दों पर हुई चर्चा; समाज को संगठित रहने का किया गया आह्वान राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। अखिल भारतीय अमात गोंड़ समाज भाठीगढ़ राज के तत्वावधान में सर्कल मचका अंतर्गत ग्राम बेलरबाहरा में नवाखाई ठाकुर जोहारनी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 13 सर्कल के 80 गांवों से मातृशक्ति, पितृशक्ति, युवाशक्ति और युवती शक्ति के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह की शुरुआत आदिशक्ति बड़ादेव की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान सामाजिक एकता, आर्थिक विकास, बच्चों की शिक्षा और क्षेत्र में प्रस्तावित विस्थापन-पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। शिक्षा और…

Read More

Voter Helpline App और निर्वाचन आयोग के पोर्टल से घर बैठे आवेदन की दी जानकारी; बीएलओ ने समझाई Form-6 भरने की प्रक्रिया राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद जिले के मैनपुर स्थित नवीन शासकीय महाविद्यालय में 9 अक्टूबर 2026 को निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के तत्वावधान में युवा मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाना रहा। बीएलओ ने समझाई ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शिविर में बीएलओ ड्रोन साहू ने विद्यार्थियों को…

Read More

80 किमी दूर वनांचल गांव में नए भवन की स्वीकृति का इंतजार; निजी खपरैल मकान में संचालित हो रहा केंद्र, बच्चों के पोषण और शुरुआती शिक्षा पर संकट राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद जिले के दूरस्थ वनांचल में बच्चों के पोषण और शुरुआती शिक्षा से जुड़ी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मैनपुर विकासखंड मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मुड़ागांव के आश्रित ग्राम कुंडेरापानी में आंगनबाड़ी केंद्र का सरकारी भवन पिछले चार साल से जर्जर हालत में है। नए भवन की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण केंद्र ग्रामीण के निजी खपरैल मकान में संचालित हो रहा…

Read More

ओडिशा से रायपुर  की ओर जा रही आर्टिका कार से 15 पैकेट गांजा जब्त; वाहन छोड़कर जंगल में भागे आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी राधे पटेल | गरियाबंद गरियाबंद। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते रायपुर की ओर गांजा ले जाने का मामला सामने आया है। गरियाबंद जिले में पुलिस ने पीछा करते हुए एक सीएनजी संचालित आर्टिका कार से करीब 60 किलो गांजा बरामद किया है। वाहन की अनुमानित कीमत सहित जब्त सामग्री का कुल मूल्य करीब 40 लाख रुपए बताया जा रहा है। पुलिस की घेराबंदी के बीच तेज रफ्तार से भाग रही कार बिंद्रानवागढ़ चौकी क्षेत्र के मुर्धुनी…

Read More

चार-पांच दिन से भोजन नहीं मिलने की बात आई सामने, नगरी पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर थाने बुलाया राधे पटेल / गरियाबंद  नगरी। पुलिस और समाजसेवियों की मानवीय पहल से करीब दो महीने से लापता कोरबा जिले के एक युवक को उसके परिवार से मिलाने की कोशिश की जा रही है। लगभग 35 वर्षीय राजेन्द्र चौहान नगरी में मिले। बताया गया कि वह पिछले चार-पांच दिनों से भोजन नहीं कर पाए थे। उनकी स्थिति की जानकारी मिलने पर पुलिस और समाजसेवियों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। पुलिस और समाजसेवियों ने मिलकर की मदद  राजेन्द्र चौहान पिछले करीब…

Read More

6 दिसंबर को रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा प्रदेश स्तरीय आयोजन, समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात राधे पटेल / गरियाबंद  रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने 8 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, मुख्यमंत्री ने 6 दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है। समाज की ओर से आयोजित यह…

Read More

हादसे में दोनों घायल, डायल-112 की मदद से मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया राधे पटेल | गरियाबंद  मैनपुर।  विकासखंड के शोभा-कोकड़ी क्षेत्र में क्रिकेट मैदान के पास बाइक सवार दो लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए डायल-112 वाहन की मदद से मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान क्रिकेट मैदान के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं।…

Read More

वन्यजीव संरक्षण सप्ताह में ओड़ और बम्हनीझोला के स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम; बच्चों को पक्षियों के प्राकृतिक आवास और घोंसलों की सुरक्षा का बताया महत्व राधे पटेल | गरियाबंद वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के तहत उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में पक्षियों और जैव-विविधता के संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। 6 अक्टूबर को कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र के हॉर्नबिल ग्राम ओड़ तथा दक्षिण उदंती परिक्षेत्र के उड़न गिलहरी ग्राम बम्हनीझोला स्थित प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों में पक्षी संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य फोकस गौरैया सहित विभिन्न पक्षियों के संरक्षण और बच्चों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने…

Read More