Author: Radheshyam Patel

नवरात्रि के पावन पर्व पर मां भवानी की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर मांग रहे सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद। राधे पटेल / गरियाबंद  इंदागांव। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम इंदागांव में मां भवानी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की जा रही है। माता के दर्शन और आराधना के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। आकर्षक साज-सज्जा के बीच विराजमान मां भवानी की प्रतिमा भक्तों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक है। इन नौ दिनों में श्रद्धालु…

Read More

नहरगांव के 55 वर्षीय गिरधारी विश्वकर्मा पर सरयापानी के जंगल में हमला, घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती; वन विभाग की टीम ने पहुंचकर दी सहायता राशि। राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। जिले के ग्राम नहरगांव में जंगल से पत्ते तोड़ने गए एक ग्रामीण पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में 55 वर्षीय गिरधारी विश्वकर्मा के पेट और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं। घायल ग्रामीण को उपचार के लिए गरियाबंद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। गिरधारी विश्वकर्मा सरयापानी के जंगल में पत्ते तोड़ने गए थे। इसी दौरान कक्ष…

Read More

बरसात के बाद निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश; अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने की हिदायत। राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। बरसात के बाद जिले में सड़क, पुल-पुलियों और शासकीय भवनों के निर्माण कार्यों को गति देने की तैयारी तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ उनकी गुणवत्ता और समय-सीमा पर भी निगरानी बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने गरियाबंद जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर निर्माणाधीन…

Read More

शोभा थाना क्षेत्र के कचना धुर्वा खुसियारबरषा के पास हादसा, आरक्षक नरेश निषाद और चालक प्रकाश निषाद ने तत्परता से की मदद; 108 एंबुलेंस के मौके पर नहीं पहुंचने की जानकारी राधे पटेल | गरियाबंद मैनपुर। सड़क दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े एक बाइक सवार को डायल-112 की टीम ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 8 बजे शोभा थाना क्षेत्र के कचना धुर्वा खुसियारबरषा के पास हुई। 112 टीम से मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सड़क किनारे घायल अवस्था में…

Read More

राधे पटेल  | गरियाबंद गरियाबंद। में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस बार भव्य स्वागत और धार्मिक आयोजनों के साथ हुई। जय स्तंभ चौक पर मां दुर्गा की प्रतिमा के आगमन के दौरान आतिशी रोशनी, रंगीन कंफेटी और बबल इफेक्ट ने लोगों का ध्यान खींचा। सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति, गांधी मैदान की ओर से किए गए इस स्वागत को देखने के लिए चौक पर लोगों की भीड़ जुटी। रविवार को कुम्हारपारा से बाजे-गाजे और डीजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर निकले श्रद्धालु जय स्तंभ चौक पहुंचे। रास्ते में माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। चौक पर विशेष स्वागत की…

Read More

टंकी के लिए खोदा गड्ढा बना खतरा, मच्छरों के पनपने से बीमारी की आशंका; विभाग बोला—पुराने ठेकेदार से रिकवरी के बाद होगा री-टेंडर राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। सरकारी निर्माण कार्यों में देरी का खामियाजा अब आश्रम शाला में रहने वाले बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत छोटे गोबरा के आश्रित ग्राम बड़े गोबरा स्थित आश्रम शाला में शौचालय का निर्माण करीब 3 से 4 साल बाद भी अधूरा है। शौचालय की टंकी के लिए खोदा गया गड्ढा खुला पड़ा है, जिसमें पानी भरने से बच्चों की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर चिंता बढ़ गई है। एक ओर…

Read More

मोंगराडीह में जल-जंगल-जमीन बचाओ संघर्ष समिति की महाबैठक, 17 अक्टूबर को कोकड़ी में होगी विशाल महाग्राम सभा; सांसदों और विधायकों को बुलाने का निर्णय राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। उदंती-सीतानदी क्षेत्र में विस्थापन की आशंका, वन अधिकार और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों की आवाज अब संगठित आंदोलन का रूप लेती दिखाई दे रही है। शनिवार, 10 अक्टूबर को राजापड़ाव क्षेत्र के ग्राम मोंगराडीह में जल-जंगल-जमीन बचाओ संघर्ष समिति की विशाल महाबैठक आयोजित हुई। आयोजकों के अनुसार, 128 गांवों और पारा-टोलों के प्रतिनिधियों तथा हजारों ग्रामीणों ने इसमें भाग लिया। सभा में ग्रामीणों ने स्पष्ट संदेश दिया—हमें अपना…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में गरियाबंद की विशेष पॉक्सो अदालत ने दो आरोपियों को 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने मुख्य आरोपी रमजान खान (28) और उसके सहयोगी अब्दुल रहमान (23) पर अलग-अलग धाराओं के तहत कुल 36-36 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अपर सत्र न्यायाधीश एवं फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय (पॉक्सो एवं बलात्कार मामले) की पीठासीन न्यायाधीश श्रीमती गंगा पटेल ने प्रकरण में प्रस्तुत तथ्यों, परिस्थितियों और साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला सुनाया। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक हरि…

Read More

गरियाबंद में दुर्गा पंडाल के पास तलवार लहराने की सूचना राधे पटेल | गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला मुख्यालय स्थित रावण भाटा क्षेत्र में दुर्गा पंडाल के पास तलवार लहराने और लोगों को धमकाने की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। मौके पर पहुंची टीम ने एक युवक के पास से तलवार जब्त की और उसे आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद के सुपुर्द कर दिया। दुर्गा पंडाल निर्माण के दौरान विवाद की सूचना प्राप्त जानकारी के अनुसार, रावण भाटा सार्वजनिक मंच के पास दुर्गा पंडाल निर्माण का कार्य चल रहा…

Read More

झरियाबाहरा चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान यात्री के बैग से गांजा बरामद, आरोपी की पहचान ओडिशा के बलांगीर निवासी सुरेश कोख के रूप में बताई जा रही है। राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है। झरियाबाहरा चेकपोस्ट के पास जांच के दौरान महेश बस में सफर कर रहे एक यात्री के बैग से करीब 12 किलोग्राम करीब 6 लाख की अनुमानित राशि का गांजा बरामद किया गया है। मामले में सुरेश कोख नामक व्यक्ति को पकड़े जाने…

Read More