Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद धमतरी। जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। पत्नी के प्रेमी को अपने ही घर में सोता देख पति अपना आपा खो बैठा और कुल्हाड़ी से उसके गले पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार, बाजार कुर्रीडीह (स्कूलपारा) निवासी पूर्णिमा सोरी का पिछले लगभग एक वर्ष से मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले…
राधे पटेल / गरियाबंद बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नया पारा वार्ड क्रमांक-11 में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में पुताई का काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब युवक मकान की पुताई के दौरान सीढ़ी पर चढ़कर काम कर रहा था। अचानक उसका संपर्क खुले बिजली के तार से हो गया और तेज करंट लगने से वह नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान छोटू साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह दुर्गा मंदिर के पास स्थित शनि मंदिर के…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। मैनपुर क्षेत्र के बहुचर्चित आकाश कश्यप हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी संरक्षण में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इससे पहले मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की थी। मैनपुर पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जलवायु परिवर्तन का असर अब केवल वैज्ञानिक रिपोर्टों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसका प्रभाव जंगलों, वन्यजीवों, किसानों और ग्रामीणों के दैनिक जीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। इसी उद्देश्य से उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोयबा ईको सेंटर में “जलवायु परिवर्तन : वनों, वन्यजीवों एवं वन आश्रित समुदायों पर प्रभाव” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, संरक्षण विशेषज्ञों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लेकर जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में जलवायु विशेषज्ञों ने कहा कि बढ़ते तापमान, अनियमित…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद: गरियाबंद जिले में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। मैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोदोमाठ निवासी परेश्वर नेगी ने जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) को शिकायत सौंपकर महेश साहू नामक व्यक्ति पर नौकरी दिलाने के नाम पर 1.50 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। प्रशिक्षण के दौरान हुई थी मुलाकात शिकायतकर्ता परेश्वर नेगी के अनुसार, वर्ष 2023 में वे जल जीवन मिशन के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होने जिला गरियाबंद गए थे। वहाँ उनकी मुलाकात महेश साहू नामक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को राजनांदगांव…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर: गरियाबंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मैनपुर थाना पुलिस ने 51 लाख रुपये से अधिक कीमत के अवैध गांजे के साथ मध्य प्रदेश के दो तस्करों को रंगे हाथों धर दबोचा है। मुखबिर की सूचना पर बिछाया गया जाल गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध गांजा और शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में, 7 जुलाई 2026 को मैनपुर थाना प्रभारी को मुखबिर से एक…
राधे पटेल / गरियाबंद नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन, फ्लैगशिप-ग्रेड डिस्प्ले, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ मिड-प्रीमियम सेगमेंट में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन स्टाइल, परफॉर्मेंस और कैमरा अनुभव का बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है। 6.8-इंच 144Hz AMOLED डिस्प्ले Motorola Edge 70 Fusion में 6.8 इंच का 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले HDR10+, Pantone Validated Colors और…
राधे पटेल / गरियाबंद नारायणपुर | छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। 53वीं वाहिनी आईटीबीपी और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की। बरामद सामग्री में 15 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी, देसी रॉकेट लॉन्चर, मोर्टार राउंड तथा अन्य विस्फोटक सामग्री शामिल है। बम निरोधक दस्ते (BDDS) ने मौके पर ही आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया, जिससे सुरक्षा बलों पर संभावित बड़े हमले की आशंका टल गई। जानकारी के…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद: दृढ़ संकल्प, सच्ची लगन और सही मार्गदर्शन हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। इस बात को सच साबित कर दिखाया है गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड अंतर्गत ग्राम गिरसुल के होनहार छात्र तन्मय कश्यप ने। तन्मय ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस शानदार सफलता ने पूरे गरियाबंद जिले, कश्यप समाज और उनके परिवार का मान बढ़ाया है। सरस्वती शिशु मंदिर, देवभोग का बढ़ा गौरव तन्मय कश्यप सरस्वती शिशु मंदिर, देवभोग के मेधावी छात्र रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से न…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। शिक्षा व्यवस्था के बुनियादी ढांचे को लेकर गरियाबंद प्रशासन ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। जिले में ‘मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना’ (सत्र 2023-24) के तहत स्वीकृत 24 निर्माण कार्यों को बेहद धीमी प्रगति (अल्प प्रगति) के कारण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। प्रशासन ने संबंधित ठेकेदारों (निविदाकारों) को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए 7 दिनों के भीतर 2 करोड़ 88 लाख रुपये से अधिक की सरकारी राशि वापस लौटाने के निर्देश दिए हैं। 7 दिन का अल्टीमेटम, राशि नहीं लौटाने पर होगी FIR विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया…