गरियाबंद। जलवायु परिवर्तन का असर अब केवल वैज्ञानिक रिपोर्टों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसका प्रभाव जंगलों, वन्यजीवों, किसानों और ग्रामीणों के दैनिक जीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। इसी उद्देश्य से उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोयबा ईको सेंटर में “जलवायु परिवर्तन : वनों, वन्यजीवों एवं वन आश्रित समुदायों पर प्रभाव” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, संरक्षण विशेषज्ञों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लेकर जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की।







