Author: PANNU NETAM
पन्नू नेताम / गरियाबंद गुजरात के एकता नगर में राष्ट्रीय परेड में हुए शामिल गरियाबंद | नशा मुक्त भारत’ एवं ‘राष्ट्रीय एकता ‘ के पावन संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित भव्य राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में गरियाबंद पुलिस के जवान ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का गौरव बढ़ाया है। भारत के विभिन्न राज्यों के पुलिस जवानों की सहभागिता वाली इस ऐतिहासिक रैली में थाना राजिम (जिला गरियाबंद) में पदस्थ प्रधान आरक्षक (प्र.आर.) रविन्द्र गिरी ने गरियाबंद पुलिस टीम का नेतृत्व करते हुए अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। यह राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली देश के विभिन्न हिस्सों से गुजरते…
पन्नू नेताम, गरियाबंद गरियाबंद | छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने किसानों को राहत देते हुए एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर 2026 कर दी है। इस संबंध में विभाग ने 2 नवंबर 2026 को आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2026-27 में एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से नवीन पंजीयन तथा पूर्व से पंजीकृत किसानों के फसल एवं रकबे में संशोधन की कार्यवाही के लिए पहले 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक की समय-सीमा निर्धारित की गई थी। अब किसानों की सुविधा को…
पन्नू नेताम / गरियाबंद 2 नवंबर को जिला मुख्यालय में जुटेंगे सरपंच, उपसरपंच एवं पंच, कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन गरियाबंद। दीपावली से पहले पंचायतों की लंबित राशि जारी करने की मांग को लेकर जिला सरपंच संघ गरियाबंद द्वारा 2 नवंबर 2026, सोमवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। जिला सरपंच संघ के नेतृत्व में जिलेभर के सरपंच, उपसरपंच एवं पंच एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित कमार भवन में पंचायत प्रतिनिधि एकत्रित होंगे। इसके बाद कटोरा लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड…
पन्नू नेताम /गरियाबंद गरियाबंद | गरियाबंद जिले में चक्रवाती तूफान अर्नव के प्रभाव से हुई बारिश और तेज आंधी के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खेतों में पकने की कगार पर पहुंच चुकी धान की फसल तेज हवाओं के चलते गिरकर जमीन पर बिछ गई है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भीरालाट के किसान रोहित नेताम पिता हिंछा राम नेताम की दो एकड़ तथा रामगुलाल पिता मंगल सिंह की पांच एकड़ में लगी धान की फसल गिरकर जमीन पर बिछ गई है। वहीं ग्राम कोसमी में भी कई किसानों…
रबी सीजन में धान के विकल्प अपनाने पर जोर; मिट्टी की जांच, संतुलित उर्वरक उपयोग और फसल विविधीकरण के फायदे बताए पन्नू नेताम / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के विकासखंड गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्रीपारा में 24 अक्टूबर 2026 को ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक खेती, मिट्टी की जांच, संतुलित उर्वरक उपयोग और फसल विविधीकरण की जानकारी दी गई। कृषि विभाग के अधिकारियों ने खेती की लागत नियंत्रित करने, भूमि की उर्वरता बनाए रखने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियां अपनाने के…
पन्नू नेताम /गरियाबंद दर्रीपारा (गरियाबंद)। संकुल केंद्र आमदी द, विकासखंड गरियाबंद में विगत दिनों संकुल स्तरीय सेवानिवृत्ति विदाई एवं सम्मान समारोह गरिमामय और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की वर्षों की सेवा, समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संकुल प्राचार्य, संस्था प्रमुखों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जनक ध्रुव थे। समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत गरियाबंद के पूर्व उपाध्यक्ष श्री पारस ठाकुर ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के…
दर्रीपारा (गरियाबंद)। खेत बचाओ अभियान के तहत 24 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत दर्रीपारा, विकासखंड गरियाबंद में कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में किसानों को जैविक खेती को बढ़ावा देने, संतुलित उर्वरक उपयोग, मिट्टी की जांच तथा फसल चक्र में बदलाव के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी बनाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को रबी सीजन में धान के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि फसल विविधीकरण, मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार उर्वरकों का उपयोग और जैविक खेती अपनाने से…
300 साल पुरानी परंपरा: कोसमी में मिट्टी के रावण से राम सेना का युद्ध, जीत के साथ संपन्न हुआ देवदशहरा
करीब 100 ग्रामीण कलाकारों ने तीन घंटे तक किया राम-रावण युद्ध का जीवंत मंचन, रावण दहन के बजाय निभाई जाती है अनूठी परंपरा पन्नू नेताम / गरियाबंद दर्रीपारा (गरियाबंद) । आधुनिकता और बदलते समय के बीच भी छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और धार्मिक परंपराएं आज भी जीवंत हैं। इसकी अनूठी मिसाल गरियाबंद जिले के दर्रीपारा-कोसमी में देखने को मिली, जहां करीब 300 वर्षों से चली आ रही देवदशहरा की परंपरा को ग्रामीणों ने पूरे उत्साह, आस्था और समर्पण के साथ निभाया। विजयादशमी के अगले दिन एकादशी पर आयोजित इस पारंपरिक पर्व में मिट्टी के रावण के साथ राम और रावण…
कोसमी में छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी की प्रस्तुति, दर्रीपारा में होगा रावण वध नाटक का मंचन पन्नू नेताम / गरियाबंद दर्रीपारा (गरियाबंद)। दर्रीपारा और कोसमी में बुधवार, 21 अक्टूबर को देव दशहरा पर्व पारंपरिक उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पर्व को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। ग्राम कोसमी में नव युवक दशहरा एवं मड़ई उत्सव समिति तथा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से एकादशी दशहरा पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उगता सूरज कलाकुंज छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी, कुरचुंडी, जिला महासमुंद की…
व्यापारी संघ ने किया भंडारे का आयोजन, पुलिस कैंप में स्थापित प्रतिमा का भी हुआ विसर्जन पन्नू नेताम / गरियाबंद दर्रीपारा (गरियाबंद )। गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रीपारा में नौ दिनों तक भक्तिभाव के साथ विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा का रविवार को गाजे-बाजे और जसगीत के बीच भावभीनी विदाई के साथ विसर्जन किया गया। नौ दुर्गा उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय गीतों से गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना…