व्यापारी संघ ने किया भंडारे का आयोजन, पुलिस कैंप में स्थापित प्रतिमा का भी हुआ विसर्जन
दर्रीपारा (गरियाबंद )। गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रीपारा में नौ दिनों तक भक्तिभाव के साथ विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा का रविवार को गाजे-बाजे और जसगीत के बीच भावभीनी विदाई के साथ विसर्जन किया गया। नौ दुर्गा उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय गीतों से गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पर्व के समापन पर श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर निकले और जसगीत गाते हुए नया तालाब पहुंचे, जहां विधिवत प्रतिमा विसर्जन कर माता रानी को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष मां दुर्गा के पुनः आगमन की कामना करते हुए सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
इसी क्रम में दर्रीपारा पुलिस कैंप में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का भी विसर्जन किया गया। पूरे आयोजन में ग्रामीणों की सहभागिता और धार्मिक आस्था देखने को मिली।
व्यापारी संघ ने कराया भंडारा
विसर्जन कार्यक्रम के अवसर पर व्यापारी संघ दर्रीपारा की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन के साथ सेवा और सहयोग की भावना ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।
आसपास के गांवों में भी स्थापित हुई थीं प्रतिमाएं
दर्रीपारा के अलावा आसपास के ग्राम कोसमी, आंदोरा, जैतपुरी, आमदी, सेम्हरढाप और खुटगांव में भी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। इन गांवों में भी नौ दिनों तक पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक उत्सव मनाया गया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर ग्राम प्रमुख बिसाहू राम नेताम, मंगलू राम मरकाम, महादेव नेताम, अनिरुद्ध मंडावी, निरंजन यादव, रामेश्वर यादव, यशवंत साहू, शंकर नेताम, मोहन यादव, राजू वाल्मीक, नव युवक शक्ति संगठन के संरक्षक कांशी राम यादव, देवी सिंह नेताम, अध्यक्ष एवन साहू, उपाध्यक्ष वासुदेव मंडावी, सचिव नोहर देवांगन, सहसचिव राजू मरकाम, कोषाध्यक्ष भागवत नेताम सहित भावेश नेताम, भोला नेताम, लक्की नेताम, ईशु नेताम, शिवानंद नेताम, राहुल नेताम, नवीन वाल्मीक, भानुप्रताप यादव, चंद्रशेखर वाल्मीक, नंदकुमार साहू, राजीव यादव, जागेश्वर साहू, मनक मरकाम, केशनाथ नेताम, जयराम साहू, हेमंत मंडावी, सुभाष मरकाम, नरेश नेताम, हरीशचंद्र यादव, अश्वनी कुमार साहू, लिटन सरकार, लिलेश्वर बघेल, प्रीतम बघेल, अनजय कुमार सोरी, डेमन नेताम, भूपेंद्र मंडावी, करण मरकाम, गुलशन मंडावी, ऋषभ साहू, जितेश मिश्रा, चंद्रप्रकाश साहू, डमरूधर बघेल, खगेश्वर नेताम और ओमप्रकाश छेदइया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मां दुर्गा की विदाई के साथ ही नवरात्रि उत्सव का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने माता रानी से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की।



