कोसमी में छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी की प्रस्तुति, दर्रीपारा में होगा रावण वध नाटक का मंचन
दर्रीपारा (गरियाबंद)। दर्रीपारा और कोसमी में बुधवार, 21 अक्टूबर को देव दशहरा पर्व पारंपरिक उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पर्व को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।
ग्राम कोसमी में नव युवक दशहरा एवं मड़ई उत्सव समिति तथा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से एकादशी दशहरा पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उगता सूरज कलाकुंज छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी, कुरचुंडी, जिला महासमुंद की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजन की जानकारी गोपाल ध्रुव ने दी।
वहीं, ग्राम दर्रीपारा में देव दशहरा के अवसर पर रात्रि में रावण वध नाटक का मंचन किया जाएगा। मनहरण बाल मंडली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले इस नाटक के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी मनहरण बाल मंडली के संरक्षक कांशी राम यादव ने दी।
दोनों गांवों में देव दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। पारंपरिक मान्यताओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी लोक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।


