Author: PANNU NETAM

पन्नू नेताम /गरियाबंद *दर्रीपारा (गरियाबंद)।* जिला मुख्यालय गरियाबंद से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित 17वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के बी समवाय पुलिस कैंप दर्रीपारा में शारदीय नवरात्र के अवसर पर नौ दिनों तक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। रविवार को नवरात्र पर्व के समापन पर भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। नौ दिनों तक कैंप परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। जवानों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। रविवार को धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा को विदाई दी…

Read More

पन्नू नेताम / गरियाबंद  गरियाबंद। महिलाओं और मितानिन दीदियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, प्राचार्य धर्मेंद्र ठाकुर ने विद्यालय की नवाचारी पहल की सराहना की दर्रीपारा (गरियाबंद)। विकासखंड गरियाबंद के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बोईरगांव, संकुल केंद्र दर्रीपारा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह, उमंग और रचनात्मकता के वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में गांव की माताओं, बहनों एवं मितानिन दीदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को अपनी कला और रचनात्मक कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में कुमारी प्रियंका ध्रुव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,…

Read More

पन्नू नेताम / गरियाबंद  दर्रीपारा (गरियाबंद )। दर्रीपारा के समीप स्थित ग्राम आमागाँव में 17 अक्टूबर, शनिवार को पारंपरिक देव दशहरा पर्व का आयोजन किया जाएगा। चिपराहा नेताम परिवार द्वारा प्रतिवर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व में 36 गांवों में निवासरत नेताम परिवार के लगभग 110 परिवारों के सदस्य तथा आमंत्रित सगा-संबंधी शामिल होंगे। 300 वर्षों से चली आ रही परंपरा नेताम परिवार के प्रमुख गोविंद नेताम एवं भोला सिंह नेताम ने बताया कि उनके परिवार का मुख्य ग्राम चिपरी है। देव दशहरा की परंपरा कब से प्रारंभ हुई, इसकी सटीक…

Read More

पन्नू नेताम / गरियाबंद  गरियाबंद। जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र गरगट्टी परसुली में 1 से 5 अक्टूबर 2026 तक पांच दिवसीय कोयापुनेम धर्म दर्शन (गोंडी गाथा) का आयोजन किया जाएगा। आयोजन स्थल परमेश्वरी मंदिर के पास ग्राम गरगट्टी परसुली बताया गया है। आयोजन स्व. ईश्वरी सिंह ध्रुव की स्मृति में मानकी बाई ध्रुव, सूर्यदेव-वोमेश्वर, अनिल-यशोदा, दुर्गेश-दामिनी, ओटी परिवार एवं समस्त आदिवासी ध्रुव गोंड समाज गरगट्टी परसुली तथा नवागांव सर्कल-गुजरा (बिंद्रानवागढ़ राज) के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य गोंडी संस्कृति, परंपरा, धार्मिक मान्यताओं और गोंडी गाथाओं से समाज की नई पीढ़ी को परिचित कराना…

Read More