Author: Radheshyam Patel

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद/मैनपुर (10 अप्रैल 2026): देश की आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान सिर्फ सरहदों और घने जंगलों में ही दुश्मनों से लोहा नहीं लेते, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी वह किसी देवदूत से कम नहीं हैं। चौंकाने वाला मामला गरियाबंद जिले के दबनाई इलाके से सामने आया है, जहां 65 वीं बटालियन (65 BN CRPF) के जवानों की सतर्कता ने एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुए युवक को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, ग्राम छिंदोला के रहने वाले…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद।जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर निकाली गई भर्ती अब विवादों के घेरे में आ गई है। प्रशासन द्वारा उरमाल, अमलीपदर, झरगांव और गोहरापदर सेक्टर के लिए कुल 06 रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी कर विधिवत आवेदन मंगाए गए थे। इन 6 पदों में से 1 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का था, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तय की गई थी, जबकि अन्य 5 पद आंगनबाड़ी सहायिका के थे, जिनके लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास निर्धारित थी। धरनीधोड़ा का मामला: योग्यता बनाम फर्जीवाड़ा…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद । यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने और नागरिकों को कानूनी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कल, यानी 10 अप्रैल 2026 को शोभा थाने में एक विशाल ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के पीछे मुख्य उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है जो समय की कमी या जानकारी के अभाव में अपना लाइसेंस नहीं बनवा पाए हैं। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए ड्राइविंग लाइसेंस एक अनिवार्य दस्तावेज है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और सभी…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद जिले के निवासियों के लिए एक बेहद अहम खबर है। अगर आप भी लंबे समय से अपनी किसी सरकारी समस्या, रुके हुए काम या मांगों को लेकर दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन अब खुद आपकी समस्याओं को सुनने और उनका मौके पर ही निपटारा करने के लिए आपके बीच आ रहा है। प्रशासन द्वारा 11 अप्रैल (शनिवार) को गरियाबंद विकासखण्ड के कामरभौदी में ‘जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर’ का बड़ा आयोजन किया जा रहा है। शिविर से जुड़ी अहम जानकारी: तारीख: 11 अप्रैल…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत छोटे गोबरा का आश्रित ग्राम है ‘बड़े गोबरा’। यह एक ऐसा नाम है जो कभी पुलिस और प्रशासन की फाइलों में लाल स्याही से लिखा जाता था। एक समय था जब यह इलाका पूरी तरह से नक्सलियों के खौफ से पीड़ित था। लेकिन अब वक्त बदल रहा है। बंदूक के साए में जिंदगी गुजारने वाले यहां के ग्रामीण अब शासन-प्रशासन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। वे चाहते हैं कि प्रशासन उनके द्वार आए और ‘जन समस्या निवारण शिविर’ के माध्यम से उनकी बरसों पुरानी…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर बस स्टैंड से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छोटी सी चूक बड़े नरसंहार में बदल सकती थी। लेकिन प्रशासन की सतर्कता ने आज दर्जनों परिवारों को उजड़ने से बचा लिया। घटना दोपहर करीब 3:51 बजे की है। देवभोग से सवारियों को लेकर मैनपुर आ रही ‘मां शारदा’ यात्री बस (वाहन क्रमांक CG 23L 8800) जैसे ही बस स्टैंड पर पहुंची, बस की छत पर रखी एक साइकिल (लगेज )सीधे ऊपर से गुजर रहे बिजली के सप्लाई तारों में जा उलझी। यह तार पास के ही…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद चौंकाने वाला मामला गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र से सामने आ रहा है, जिसने प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था में भूचाल ला दिया है। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान—एक ऐसी योजना जिसका मूल उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े गरीब, बेसहारा और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की तत्काल मदद करना है—आज सवालों के घेरे में है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक सूची ने यह साबित करने की कोशिश की है कि गरीबों का यह हक कथित तौर पर रसूखदारों, करोड़पतियों, बड़े किसानों और सत्ताधारी दल के पदाधिकारियों की झोली में जा…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद चौंकाने वाला मामला गरियाबंद से सामने आया है, जहां राजिम विधानसभा से लेकर बिंद्रानवागढ़ तक राजनीति और भ्रष्टाचार का एक काला सच गलियों में घूम रहा है। जिस ‘मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान’ का मकसद गरीब, दबे-कुचले, बीमार और अत्यंत लाचार लोगों को आर्थिक मदद देना था, वह अब सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं का “बोनस” बनकर रह गया है। राजधानी से जो मदद गरीबों के लिए चली थी, वह राजिम पहुंचते-पहुंचते भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों की जेब में समा गई। जब अनुदान की गुप्त लिस्ट लीक हुई और शहर की गलियों में पहुंची, तो आम जनता हैरान रह गई।…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद शादी को जन्म-जन्मांतर का बंधन माना जाता है, लेकिन आज के दौर में शादी के बाद घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना और आपसी विवाद के मामले थानों और कोर्ट-कचहरी में आम हो गए हैं। इन गंभीर अपराधों और पारिवारिक कलह को जड़ से खत्म करने के लिए गरियाबंद जिले में एक बेहद अहम और चौंकाने वाली पहल की गई है। प्रशासन ने अब शादी के बाद नहीं, बल्कि शादी से पहले ही मामलों को सुधारने की तैयारी कर ली है। क्या है ‘विवाह पूर्व संवाद केंद्र’ का मुख्य मकसद? महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुरू किए…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद प्रशासनिक ढांचे को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और हाई-टेक बनाने के लिए गरियाबंद जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सरकारी कार्यालयों में फाइलों की रफ्तार बढ़ाने और कर्मचारियों की कार्यक्षमता (Efficiency) को सुधारने के लिए ‘कर्मयोगी भारत’ मिशन के तहत एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर का कड़ा निर्देश: 4 घंटे की ट्रेनिंग और AI कोर्स जरूरी गरियाबंद के कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने अधिकारियों की एक अहम बैठक लेते हुए साफ कर दिया है कि जिले के सभी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘साधना सप्ताह 2026’ (2 अप्रैल से 10 अप्रैल) को गंभीरता…

Read More