नारायणपुर। सुशासन का वास्तविक उद्देश्य तब सार्थक होता है, जब सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए त्वरित शिकायत निवारण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत बिंजली का एक ताजा मामला इसकी कार्यकुशलता का उदाहरण बन गया है, जहां एक शिकायत पर मात्र 24 घंटे के भीतर ग्रामीणों की बड़ी समस्या का समाधान कर दिया गया।






