गरियाबंद। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “नया सवेरा अभियान” के तहत गरियाबंद पुलिस लगातार अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कस रही है। इसी अभियान के तहत थाना गरियाबंद पुलिस ने ग्राम मालगांव में छापेमार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1,400 रुपये मूल्य की महुआ शराब जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान का हिस्सा बताई गई है।






