पन्नू नेताम /गरियाबंद
*दर्रीपारा (गरियाबंद)।* जिला मुख्यालय गरियाबंद से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित 17वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के बी समवाय पुलिस कैंप दर्रीपारा में शारदीय नवरात्र के अवसर पर नौ दिनों तक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। रविवार को नवरात्र पर्व के समापन पर भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
नौ दिनों तक कैंप परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। जवानों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। रविवार को धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा को विदाई दी गई। प्रतिमा विसर्जन के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर कंपनी कमांडर श्री ओम कुमार मंडलोई सहित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल एवं पुलिस बल के जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना एवं विसर्जन कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। आयोजन के साथ ही कैंप में नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र पर्व का समापन हुआ।



