राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। ग्राम इंदागांव में पारंपरिक संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां भव्य मड़ई मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लगभग 15 गांवों के झांकर, पुजारी, बैगा, सिरहा सहित देवी-देवताओं का आगमन हुआ। पूरे आयोजन स्थल में धार्मिक वातावरण और लोक आस्था की गूंज रही।

मेला में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मड़ई महोत्सव का आनंद लिया। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप, सरपंच श्रीमती गुरवारी ध्रुव, उपसरपंच श्रीमती कांति बस्तिया, केसरी ध्रुव, रूपसिंह बस्तिया, उत्तम बस्तिया, शोभाराम साहू, दामोदर नागेश, मानसिंह बस्तिया, जगदीश जगत, सोहन यादव, नरसिंह ध्रुव, दीपक निर्मलकर, सुंदर झांकर, घनश्याम नागेश सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, ढोल-मांदर की थाप और लोकगीतों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। मड़ई मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र रहा, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत करता नजर आया।
ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


