राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा की अनुशंसा पर मैनपुर ब्लॉक किसान कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर पारेश्वर नेगी की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति की खबर सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
पारेश्वर नेगी को संगठन की नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। पार्टी नेताओं ने कहा कि किसानों और ग्रामीण मुद्दों को लेकर पारेश्वर नेगी लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, जिसका लाभ संगठन को मिलेगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष पारेश्वर नेगी को जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम सहित कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राधे पटेल, खेलन साहू, गेंदू यादव, पवन जगत, राम भरोसा, खेलन दीवान, हरिश्चंद्र नेगी, दुलेंद्र नेगी, गुंजेश कपिल, हरिश्वर पटेल, थानू पटेल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि पारेश्वर नेगी के नेतृत्व में किसान कांग्रेस संगठन गांव-गांव तक मजबूत होगा और किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। कांग्रेस संगठन लगातार जमीनी स्तर पर अपने संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां देने का काम कर रहा है।


