गरियाबंद। जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लेखन सामग्री, स्टेशनरी एवं कार्यालय उपयोग की विभिन्न सामग्रियों की खरीदी हेतु जिले के पंजीकृत स्टेशनरी विक्रेताओं से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक विक्रेता निर्धारित तिथि तक निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।


