राधे पटेल / गरियाबंद
गरियाबंद जिले के मैनपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कोयबा में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जहां गांव में अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। पूरे गांव में भक्ति गीतों और हरिनाम की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रातभर चले हरिनाम संकीर्तन में कीर्तन मंडलियों ने भगवान के भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु झूम उठे। मृदंग, झांझ और ढोल की थाप पर श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए।
आयोजन के दौरान विशाल भंडारा भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गांव में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
ग्राम पंचायत कोयबा के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंचायत में वर्ष 2025 से 2030 तक के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों में सरपंच श्री खेलसिंह मरकाम, उपसरपंच श्री रविन्द्र कुमार सोम, सचिव श्री उपेन्द्र नेताम एवं रोजगार सहायक श्रीमती आशामति नेताम शामिल हैं।
वहीं पंचों में श्री अर्जुन नागेश, श्रीमती राजेश्वरी मांझी, श्रीमती गुरुबाई सोम, श्रीमती सुशीला सोम, श्रीमती राम बाई मांझी, श्री महादेव मांझी, श्री पिताम्बर धुर्व, श्री बैष्णव नेताम, श्री उमेशधर सोरी, श्रीमती सत्यभामा सोम, श्रीमती आशामति मरकाम, श्री कन्हैया लाल साहू,
श्रीमती हेमबाई नेताम, श्रीमती तुतिया बाई यादव एवं श्रीमती फलानी हरपाल ने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि अष्ट प्रहरी कीर्तन गांव की पुरानी परंपरा है, जिसे हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। आयोजन का उद्देश्य गांव में सुख-समृद्धि, शांति और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।





