राधे पटेल / गरियाबंदगरियाबंद जिले के मैनपुर जनपद पंचायत में पिछले कई हफ्तों से खाली पड़ी जनपद CEO की कुर्सी आखिरकार भर दी गई है। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अब जितेश कुमार गजभिये ने मैनपुर जनपद CEO का प्रभार संभाल लिया है।
लंबे समय से जनपद पंचायत में स्थायी CEO नहीं होने के कारण कई प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। पंचायत स्तर के कई मामलों, विकास कार्यों और ग्रामीण योजनाओं की फाइलें लंबित पड़ी थीं, जिससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
नई जिम्मेदारी संभालने के बाद जितेश कुमार गजभिये ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रारंभिक बैठक कर लंबित कार्यों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है कि जनपद पंचायत में लंबे समय से प्रशासनिक नेतृत्व की कमी महसूस की जा रही थी। अब नए CEO के प्रभार लेने के बाद विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
मैनपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, सड़क, पेयजल और पंचायत स्तर की कई योजनाओं के कार्य चल रहे हैं, जिनकी निगरानी और क्रियान्वयन में CEO की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में नए अधिकारी की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।


