मैनपुर/देहारगुड़ा: क्षेत्र के एकमात्र सी.बी.एस.ई. मान्यता प्राप्त डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, देहारगुड़ा (मैनपुर) में बहुप्रतीक्षित वार्षिक परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो संस्था की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को दर्शाता है। ‘रिजल्ट ओपन डे’ के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, सेल्फी जोन रहा आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। परिणाम घोषित होते ही बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास की लहर दौड़ गई। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए विद्यालय परिसर में एक ‘सेल्फी जोन’ भी बनाया गया था, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने अपने पदकों और परिजनों के साथ यहाँ जमकर तस्वीरें खिंचवाईं।
कक्षावार इन होनहारों ने लहराया परचम:

विद्यालय परिवार की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया:
केजी-1: रेणुका निषाद (प्रथम), भावी नेताम (द्वितीय) और नित्यांश पांडे (तृतीय)
केजी-2: दुर्गांजलि काशी (प्रथम), प्रिंस साहू (द्वितीय) और विराज जायसवाल (तृतीय)
कक्षा पहली: अयांश गौर (प्रथम), लावन्या साहू (द्वितीय) और दिव्यांश कन्नौजे (तृतीय)
कक्षा दूसरी: समीक्षा ध्रुवा (प्रथम), ऋषभ यादव (द्वितीय) और रूद्रदेव नेताम (तृतीय)
कक्षा तीसरी: दिक्षल पटेल (प्रथम), मोक्षित किरमें (द्वितीय) और तेजस्वी सोनवानी (तृतीय)
कक्षा चौथी: वेदांशी पटेल (प्रथम), लोकस्था साहू (द्वितीय) और दीक्षा साहू (तृतीय)
कक्षा पांचवी: अभिमन्यु मार्कण्डेय (प्रथम), स्वरा पांडेय (द्वितीय) और लक्ष्य साहू (तृतीय)
कक्षा छठवीं: यशराज नवरत्ना (प्रथम), मीनाक्षी नेताम (द्वितीय) और नेहल देवांगन (तृतीय)
कक्षा सातवीं: शाश्वत पांडे (प्रथम), नवाज मेमन (द्वितीय) और ऋषभ ठाकुर (तृतीय)
कक्षा आठवीं: अनव देवांगन (प्रथम), अविराज पटेल (द्वितीय) और आराध्य सिंह (तृतीय)
कक्षा नौवीं: पूर्वी ठाकुर (प्रथम), वैभवी वर्मा (द्वितीय) और हिमांशु साहू (तृतीय)
कक्षा ग्यारहवीं: यश जगत (प्रथम)
सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन: संस्था प्रमुख

इस अवसर पर विद्यालय के संस्था प्रमुख श्री अजय नागेश ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “यह शानदार उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का ही सुखद परिणाम है।” उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी इसी तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ हुआ। इस गरिमामय समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में पालक व अभिभावक उपस्थित रहे।


