मैनपुर। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरदीभाठा में पटेल समाज के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में समाज भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक जनक राम ध्रुव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
पटेल समाज भवन की घोषणा लगभग 15 वर्ष पूर्व तत्कालीन भाजपा विधायक डमरूधर पुजारी द्वारा की गई थी। जिसकी राशिआज तक नहीं मिली ,जिसकी मांग लगातार पटेल समाज के द्वारा किया जा रहा था। लेकिन जब वर्ष 2025-26 में शाकंभरी माता जयंती महोत्सव में विधायक ध्रुव ने घोषणा किया था जिसे आज पूरी करते हुए , आज पटेल समाज भवन का विधिवत भूमि पूजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जनक राम ध्रुव ने कहा कि समाज भवन किसी भी समुदाय की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से लंबित विकास कार्यों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है और जनता से किए गए वादों को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पटेल समाज भवन के निर्माण से समाज के लोगों को बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही यह भवन सामाजिक एकता और संगठन को भी मजबूत करेगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम सरपंच मालती कोर्राम, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन ध्रुव, ब्लॉक महामंत्री गेंदूराम यादव, टिकम सिंह कपिल, खेदू नेगी पटेल समाज अध्यक्ष माखन पटेल पटेल समाज वरिष्ठ लाल पटेल मोहित पटेल सालिक पटेल केशव पटेल डोमार पटेल राजू पटेल सहित पटेल समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक जनक राम ध्रुव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित मांग को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होकर समाज को समर्पित किया जाएगा।
भूमि पूजन के पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों ने क्षेत्र के विकास, सामाजिक सौहार्द एवं सामुदायिक सहयोग को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक जनक राम ध्रुव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से अधूरी पड़ी मांग को पूरा कर उन्होंने समाज को एक महत्वपूर्ण सौगात दी है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास कार्यों को इसी गति से आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने अतिथियों का सम्मान किया तथा क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक एकता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।



