मैनपुर। नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और स्कूलों में उनका उत्साहवर्धन करने के लिए गरियाबंद जिला प्रशासन द्वारा आज एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। आज, 30 जून 2026 को प्रातः 11 बजे से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, मैनपुर में ‘जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव’ का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस वर्ष के शाला प्रवेशोत्सव को “पढ़बो सब झन-गढ़बो जन जन” के प्रेरक संदेश के साथ मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य जिले के हर बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना और साक्षरता दर को बढ़ाना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और गणमान्य जनप्रतिनिधि
प्रशासन द्वारा जारी निमंत्रण के अनुसार, इस गरिमामयी समारोह में क्षेत्र के कई दिग्गज जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं:
मुख्य अतिथि: श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी (मान. सांसद, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र)
अध्यक्षता: श्री रोहित साहू जी (मान. विधायक, राजिम विधानसभा)
विशेष अतिथि: श्री जनक राम ध्रुव जी (मान. विधायक, बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा)
इन विशिष्ट अतिथियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम को सफल बनाने और नवप्रवेशी बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए कई अन्य विशिष्ट अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
श्री गौरीशंकर कश्यप (अध्यक्ष, जिला पंचायत गरियाबंद)
श्री गोवर्धन मांझी (पूर्व संसदीय सचिव)
श्री डमरूधर पुजारी (पूर्व विधायक, बिन्द्रानवागढ़)
श्री अनिल चन्द्राकर (जिलाध्यक्ष, भाजपा गरियाबंद)
श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत गरियाबंद)
श्रीमती मोहना नेताम (अध्यक्ष, जनपद पंचायत मैनपुर)
श्री संतोष यादव (अध्यक्ष, भाजपा मण्डल मैनपुर)
श्री गुरुनारायण तिवारी (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा गरियाबंद)
श्रीमती हनिता नायक (सरपंच, ग्राम पंचायत मैनपुर)
इनके अलावा सम्मानित जिला पंचायत सदस्यगण, जनपद सदस्यगण, पालक और आम नागरिक भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
क्या है शाला प्रवेशोत्सव का उद्देश्य?
शाला प्रवेशोत्सव छत्तीसगढ़ शासन और शिक्षा विभाग की एक बेहद महत्वपूर्ण पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, फूल-मालाओं और मिठाई से स्वागत करना है। इससे बच्चों के मन में स्कूल के प्रति सकारात्मक भाव और उत्साह पैदा होता है। साथ ही, यह आयोजन अभिभावकों को भी अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करता है।
जिला प्रशासन गरियाबंद ने सभी जनप्रतिनिधियों, पालकों और आम नागरिकों से इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।





