Author: Radheshyam Patel

नवीन शासकीय महाविद्यालय मैनपुर में वरिष्ठ छात्रों को भावभीनी विदाई मैनपुर। नवीन शासकीय महाविद्यालय मैनपुर में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण तथा कनिष्ठ छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, स्नेह और आत्मीयता का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात कनिष्ठ छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अपने वरिष्ठ साथियों के प्रति सम्मान प्रकट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला…

Read More

60 लाख की चार KM की PMGSY सड़क विभागीय अनदेखी के कारण चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट गरियाबंद । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) भारत की ग्रामीण विकास की एक महत्वपूर्ण योजना है, जो ग्रामीण क्षेत्र की रीढ़ मानी जाती है जिसमें अब तक लाखों किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया है और गांवों को ऑल-वेदर कनेक्टिविटी प्रदान की है। हाल के आंकड़ों (दिसंबर 2025 तक) के अनुसार, योजना के तहत कुल 8,25,114 किमी सड़कों को मंजूरी दी गई, जिनमें से 7,87,520 किमी पूर्ण हो चुकी हैं। यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार पहुंच के लिए रीढ़ की हड्डी साबित…

Read More

परीक्षा हित में अनोखी पहल: घर-घर पहुंचकर दिया जागरूकता संदेश मैनपुर – वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए गांव में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा के प्रधान पाठक चित्रसेन पटेल एवं साथी शिक्षक कांतिलाल साहू ने स्वयं घर-घर जाकर पालकों से निवेदन किया कि परीक्षा सत्र के दौरान गांव में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग कम से कम रखा जाए तथा बच्चों को शादी-ब्याह एवं अन्य आयोजनों में अत्यधिक संलग्न न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह समय बच्चों के भविष्य निर्माण का है, इसलिए शांत वातावरण और नियमित अध्ययन अत्यंत आवश्यक है।…

Read More

87वीं सीआरपीएफ दिवस परेड के दौरान 65वीं बटालियन को ‘बेस्ट ऑपरेशन बटालियन ट्रॉफी’से किया सम्मानित  रायपुर  । केंद्रीय गृह मंत्री, अमित शाह भारत सरकार के 31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त भारत के अटल संकल्प के अनुरूप, Central Reserve Police Force की 65वीं बटालियन ने वर्ष 2025 के दौरान छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला Gariaband में अदम्य साहस, सटीक रणनीति एवं उत्कृष्ट पेशेवर दक्षता के साथ सतत एवं निर्णायक अभियान संचालित किए। जिसमें 65वीं बटालियन के कमांडेंट राधेश्याम सिंह को “बेस्ट ऑपरेशन बटालियन ट्रॉफी” प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन अभियानों में 02 केंद्रीय समिति सदस्यों सहित कुल 28 कुख्यात…

Read More

दुर्गम पहाड़ी इलाका आमामोरा में जल संकट से ग्रामीणों में चिंता गरियाबंद । जिले के आमामोरा पंचायत इलाके में जल संकट गहराने से ग्रामीणों को चिंता सताने लगी है । यह क्षेत्र जो पहाड़ी, दुर्गम और दूरस्थ इलाका है, साथ ही उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के पास स्थित है। यहां के ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। https://youtu.be/TOtTZ-yzTUs?si=hmUQIKzeA1u7MBu9 ग्रामीण झरने (झरिया) सूखने लगे है बरसात के बाद भी कई प्राकृतिक झरने सूख जाते हैं, जिससे पानी की उपलब्धता बहुत कम हो जाती है। हैंडपंपों में आयरन युक्त पानी आता है आमामोरा…

Read More

कलेक्टर  बीएस उइके ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का बोर्ड परीक्षा प्रारंभ जिले में इस बार 10वी में 7408 तथा 12वीं में  5507 विद्यार्थी  परीक्षा में होंगे शामिल गरियाबंद,। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की जिले में सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण शुरुआत हुई। पहले दिन भौतिकी एवं भूगोल विषय की परीक्षाएं संपन्न हुईं। जिले में इस बार 10वी में 7 हजार 408 तथा 12वीं में  5 हजार 507 विद्यार्थी  परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षकों  को बोर्ड…

Read More

NH 130 सी में किया चक्काजाम छात्र राघव मांडवी की मौत पर फूटा गुस्सा, हाईवे पर किया गया चक्का जाम आश्रम अधीक्षक पर FIR और 1 करोड़ मुआवजे की मांग, सुबह से तीन घंटा चक्काजाम गरियाबंद । मैनपुर से बड़ी खबर है कि आदिवासी बालक आश्रम बड़ेगोबरा के छात्र की समय पर इलाज नहीं मिलने से हुई दर्दनाक मौत के बाद आदिवासी समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए है बता दे कि गुरुवार सुबह 8:00 बजे से मैनपुर में नेशनल हाईवे 130C पर तीन घंटे चक्काजाम किया गया । प्रदर्शनकारियों ने आश्रम अधीक्षक राकेश साहू पर गंभीर लापरवाही का…

Read More

पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुआ ग्रामीण गरियाबंद/मैनपुर।विकास खण्ड के ग्राम काण्डेकेला (अमलीपदर)में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चार दिवसीय संगीतमय भव्य श्रीराम चरित्र मानस गान समस्त ग्रामवासियों के द्वारा किया गया।जिसमें लगभग 09 ख्याति लब्ध मानस परिवार ने अपनी संगीतमय भव्य राम कथा का रसपान कराया गया।और मध्य रात्रिकालीन समापन के बेला में श्रध्दा सुमन मानस परिवार सांकरा धमतरी के मानस प्रेमी फालेन्द्र साहू ने अपने सुमधुर आवाज से जसगीत,फागूगीत बारहमासी गीत के साथ भक्तिमय प्रस्तुति दी।जिसमें दर्शक दीर्घा ने देर रात तक झूम उठे।पूरे चार दिन तक ग्रामीण…

Read More

जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत गरियाबंद। नेशनल हाईवे 130C पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। हादसा ग्राम जोबा से गरियाबंद की ओर आने वाले मार्ग पर, जोबा से पहले हुआ, जहां कार और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हरकू राम चनाप (उम्र लगभग 60 वर्ष), निवासी जोबा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच अपने गांव से गरियाबंद की ओर…

Read More

थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाडी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प हथियार बरामद जिला पुलिस बल गरियाबंद के ई-30 आप्स टीम की कार्यवाही डीजीएन डिवीजन द्वारा डम्प कर रखे आटोमैटिक हथियारों को बरामद किया गया पुलिस बल की कार्यवाही से गरियाबंद क्षेत्र में नक्सल हिंसा की संभावनाओं को नकाम किया गया गरियाबंद । जनवरी-2026 को गरियाबंद में आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में वापस लौटे माओवादियों से गहन पूछताछ करने के पश्चात् प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के ओडिसा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिला गरियाबंद के थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाडी में आटोमैटिक…

Read More