NH 130 सी में किया चक्काजाम छात्र राघव मांडवी की मौत पर फूटा गुस्सा, हाईवे पर किया गया चक्का जाम
आश्रम अधीक्षक पर FIR और 1 करोड़ मुआवजे की मांग, सुबह से तीन घंटा चक्काजाम

गरियाबंद । मैनपुर से बड़ी खबर है कि आदिवासी बालक आश्रम बड़ेगोबरा के छात्र की समय पर इलाज नहीं मिलने से हुई दर्दनाक मौत के बाद आदिवासी समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए है बता दे कि गुरुवार सुबह 8:00 बजे से मैनपुर में नेशनल हाईवे 130C पर तीन घंटे चक्काजाम किया गया ।

प्रदर्शनकारियों ने आश्रम अधीक्षक राकेश साहू पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और पद से बर्खास्त करने की मांग की है।
साथ ही मृत छात्र के पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि देने की मांग की जा रही है। साथ ही मंडल संयोजक पद संभाले शिक्षक दुर्गा प्रसाद यादव पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए दुर्गा प्रसाद यादव को पद मुक्त करने के लिए आवाज बुलंद किया गया । इस सड़क चक्काजाम पर तहसीलदार थाना प्रभारी और सहायक का आयुक्त एसडीओपी मैनपुर के द्वारा हो रहे चक्का जाम में प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि हॉस्टल अधीक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है साथ ही मंडल संयोजक पद संभाले दुर्गा प्रसाद यादव को पद मुक्त कर दिया गया है साथ ही शासन की ओर से पीड़ित परिवार को ₹ एक लाख मुआवजे की शर्त पर चक्का जाम बहाली की गई इसके बाद 20 दिनों के अंदर जांच टीम बिठाकर दोषी व्यक्तियों ऊपर कार्रवाई करने की बात कही गई। और इस चक्का जाम आंदोलन में जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, पूर्व सरपंच नोकेलाल ध्रुव, रामकृष्ण ध्रुव, नैनसिंह नेताम, महांनसिंह, गेंदु राम यादव फडिन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, खेदु नेगी और टीकम कपिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। चक्का जाम स्थल पर हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात थे। इस चक्का जाम के चलते नेशनल हाईवे 130 सी पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। जहां प्रशासन की समझाइए इसके बाद सड़क बहाली की गई । और सुचारू रूप से सड़क पर वाहन ने दौड़ने लगी ।

