Author: Radheshyam Patel

कर्णेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब रिपोर्ट नगरी से राजू पटेल- नगरी । कर्णेश्वर महादेव मंदिर देऊरपारा सिहावा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर की पहली किरण के साथ ही “हर-हर महादेव” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा और पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालु दूर-दूर से भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। लंबी कतारों में खड़े भक्तों के चेहरे पर अपार श्रद्धा और उत्साह साफ झलक रहा था। बेलपत्र, धतूरा, दूध और गंगाजल अर्पित कर भक्तों ने सुख-समृद्धि और…

Read More

काण्डेकेला में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर  चार दिवसीय संगीतमय भव्य श्रीराम चरित्र मानस गान का आयोजन  रिपोर्ट। पुनीत राम ठाकुर मैनपुर। विकास खण्ड के ग्राम काण्डेकेला में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार से चार दिवसीय संगीतमय भव्य श्रीराम चरित्र मानस गान समस्त ग्रामवासियों के द्वारा कलश यात्रा के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति भाव के बीच आयोजित कार्यक्रम में श्री रामचरित मानस गान का भव्य शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर प्रभु श्रीराम के तैल चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख,शांति और समृद्धि की कामना की गई।इस अवसर पर जय महाकाल मानस परिवार काण्डेकेला की प्रस्तुति हुआ।यह…

Read More

महाशिवरात्रि पर कर्णेश्वर धाम में होगा महारुद्राभिषेक राजू पटेल की रिपोर्ट  नगरी ।  कर्णेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा पाठ रुद्राभिषेक की विशेष तैयारी की जा रही है।कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि राजा कर्णराज द्वारा 11वी शताब्दी में निर्मित ऐतिहासिक कर्णेश्वर धाम में ट्रस्ट द्वारा महाशिव रात्रि पर्व के मन्दिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है ।प्रातः काल से ही कर्णेश्वर महादेव की पूजा अर्चना प्रारंभ होगी।सान्ध्य कालीन बेला में ट्रस्ट द्वारा महारुद्राभिषेक ,महा आरती व प्रसादी भण्डारा का आयोजन होगा। दिन में साकरा के मानस मंडली द्वारा शिव महिमा का गुणगान…

Read More

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 44 बटालियन ITBP ने नक्सली डंप किया बरामद नारायणपुर  । नक्सल विरोधी अभियान के तहत 44वीं वाहिनी, आईटीबीपी को एक बड़ी सफलता मिली है। विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक बड़ा डंप बरामद किया गया। यह अभियान फॉरवर्ड सीओबी (COB) धोबे से संचालित किया गया। सूत्रों के अनुसार, बस्तर क्षेत्र से 3–4 नक्सलियों के कत्तकल गांव के कुमनार एक्सिस क्षेत्र में पहुंचने और वहां पहले से छिपाए गए नक्सल डंप की जांच करने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस इनपुट पर त्वरित…

Read More

टाइगर रिज़र्व में भरमार बन्दुक से जंगली सुअर का शिकार करने वाले फरार ओडिशा के 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद । वन्य प्राणियों की शिकार के साथ उदंती टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण करने वालों की ऊपर लगातार गरियाबंद उपनिदेशक की टीम कार्यवाही कर रही है वहीं पी.ओ.आर क्रमांक 51/09 दिनांक 15.01.2026 वन्यप्राणी जंगली सुअर के अवैध शिकार प्रकरण का उड़ीसा राज्य के 03 फरार आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 10.02.2026 को वन परिक्षेत्र दक्षिण उदंती के वन अमला के द्वारा पकड़ लिया गया। प्रकरण के मुख्य आरोपी गुप्ताराम व. फरसराम, जाति गोंड़ उम्र 42 वर्ष, ग्राम टांगापानी एवं…

Read More

CRPF 65वीं बटालियन का जनविश्वास अभियान 250 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित सिविक एक्शन कार्यक्रम के माध्यम से सुरक्षा, विकास और विश्वास का सशक्त संदेश गरियाबंद । केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 65वीं बटालियन द्वारा आज ग्राम छिंदोला स्थित डी/65 बीएन सीआरपीएफ कैंप में सिविक एक्शन कार्यक्रम का प्रभावशाली आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बटालियन कमांडेंट श्री राधे श्याम सिंह के मार्गदर्शन में तथा उप कमांडेंट श्री सुधेन्द्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दवनई एवं आसपास के गांवों के लगभग 250 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपी, पेन,…

Read More

तुहामेटा एनीकट निर्माण की 3.56 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति मिली भाजपा नेता मुरलीधर सिन्हा ने मुख्यमंत्री एवं जलसंसाधन मंत्री का जताया आभार गरियाबंद। गरियाबंद जिले अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा अनेकों योजना चलाई जा रही हैं वहीं राज्य सरकार ने गरियाबंद जिला के विकासखंड मैनपुर के ग्राम तुहामेटा एनीकट निर्माण कार्य के लिए 356.36 लाख (तीन करोड़ छप्पन लाख छत्तीस हजार रूपए) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के सहसंयोजक मुरलीधर सिन्हा ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य जलसंधान विभाग गरियाबंद निर्माण कार्य प्रारम्भ करेंगे । भाजपा वरिष्ठ नेता मुरलीधर सिन्हा…

Read More

एसडीओ की गाड़ी में लकड़ी परिवहन,बेटे की ड्राइविंग और वन विभाग की चुप्पी पर सवाल राष्ट्रीय पक्षी मोर के दाह संस्कार_प्रोटोकॉल में बड़ी चूक गरियाबंद। उदंती–सीता नदी टाइगर रिज़र्व में अवैध लकड़ी परिवहन का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने वन विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनांक 01 फरवरी 2026 को स्थानीय पत्रकारों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। सूचना में लकड़ी कटाई का स्थान, परिवहन में प्रयुक्त विभागीय गाड़ी, चालक का नाम और संभावित रूट की पूरी जानकारी शामिल थी, जो सीधे सीसीएफ…

Read More

अब बहुत हुआ नशा—मुक्ति की ओर बढ़ेगा समाज गरीबा महासभा में सर्व आदिवासी समाज का ऐतिहासिक संकल्प मैनपुर । ग्राम गरीबा (राजापड़ाव क्षेत्र) में दो दिवसीय सर्व आदिवासी समाज राजापड़ाव क्षेत्र के तत्वाधान में आयोजित विशेष महासभा ने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। इस महासभा में छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा से आए वरिष्ठ समाजसेवकों, बुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों ने समाज को एकजुट होकर अपनी परंपरा, संस्कृति और रीति-रिवाजों को सहेजते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया। महासभा का शुभारंभ पहले दिन कलश यात्रा, पेन-पुरखा की सेवा-अर्जी के साथ हुआ। इसके पश्चात देर रात तक चली संगोष्ठी में समाज की…

Read More

सेवा का सुखद समापन: प्रधान पाठक रामजी तिवारी को सेवानिवृत्ति दिवस पर मिला सम्मान और अधिकार मैनपुर – शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झरियाबाहरा के प्रधान पाठक श्री राम जी तिवारी का आज सेवा निवृत्ति के अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गरिमामय विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री महेश पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में श्री तिवारी को सेवा निवृत्ति से संबंधित अवकाश नगदीकरण, समूह बीमा, पेंशन प्रकरण सहित अन्य देय भुगतान सेवा निवृत्ति दिनांक को ही पूर्ण कराए गए, जो प्रशासनिक संवेदनशीलता एवं तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। कार्यक्रम में श्री तिवारी…

Read More