Author: Radheshyam Patel
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि उनकी सरकार आदिवासी समाज के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान में आयोजित गोंडवाना आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में 28 नवविवाहित जोड़ों ने पारंपरिक गोंडी रीति-रिवाज से विवाह किया। मुख्यमंत्री ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कसडोल नगर में कंवर समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये, नगर पंचायत पलारी में सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से नक्सल विरोधी अभियान को लेकर एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। राज्य में सक्रिय माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि केंद्रीय समिति का सदस्य और मोस्ट वांटेड नक्सली पापाराव जल्द ही आत्मसमर्पण कर सकता है। जानकारी के अनुसार, उसके साथ करीब 12 अन्य माओवादी भी हथियार डालने की तैयारी में हैं। सुरक्षा एजेंसियों के दबाव में बड़ा फैसला सूत्रों के मुताबिक, पापाराव लंबे समय से सुरक्षा बलों के रडार पर था और उस पर कई बड़े नक्सली हमलों और हिंसक वारदातों में शामिल होने के आरोप हैं। बीते…
रायगढ़ में 72 घंटे में अफीम माफिया पर बड़ा प्रहार, संगठित नेटवर्क की आहट से बढ़ी चिंता रायगढ़/रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ने अब एक बड़े आपराधिक नेटवर्क की ओर इशारा करना शुरू कर दिया है। बीते 72 घंटों में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने न सिर्फ अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश किया है, बल्कि इस धंधे में संगठित गिरोह की संभावित भूमिका को भी उजागर कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर चल रही इस सख्त कार्रवाई में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और एसएसपी…
रायगढ़ में फिर पकड़ी गई अवैध अफीम की खेती, 17 दिनों में पांचवां मामला; संगठित गिरोह की आशंका गहराई छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती के लगातार सामने आ रहे मामलों ने प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम नवीन घटगांव का है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर अफीम की खेती का खुलासा किया। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही खेत में लगी फसल की जांच शुरू की गई। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यहां अवैध रूप से अफीम की खेती…
MSP के दांव से किसानों को कितना साध पाएगी योगी सरकार? न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लंबे समय से उत्तर प्रदेश की कृषि राजनीति और नीतियों का केंद्रीय मुद्दा रहा है। हाल के वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जिस तरह गेहूं, गन्ना और ‘श्रीअन्न’ (मिलेट्स) पर फोकस बढ़ाया है, उससे साफ संकेत मिलता है कि 2026-27 के रबी विपणन वर्ष और उससे आगे की रणनीति में MSP एक बड़ा आर्थिक और राजनीतिक औजार बन चुका है। MSP में बढ़ोतरी, रिकॉर्ड खरीद और तेज भुगतान के दावों के बीच असली सवाल यही है—क्या यह रणनीति हर किसान तक वास्तविक…
सिहावा शीतला शक्ति पीठ में पँचमी महोत्सव मनाया गया नगरी,। चैत्र नवरात्रि पर सोमवार को शीतला शक्ति पीठ सिहावा में पंचमी महोत्सव धूम धाम से मनाया गया। दिन भर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाकार वातावरण को भक्ति मय बनाया। पुजारियो ने माता शीतला का विशेष सोलह श्रृंगार कर महाआरती किया । माता भक्त युवाओं ने शोभायात्रा निकाल कर छप्पनभोग अर्पित किया। सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम,बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव सहित दूर दूर से आये श्रद्धालुओं ने माता शीतला का कतार बद्ध होकर दर्शन लाभ लिया और अपनी मनोकामना लिए श्रीफल, श्रृंगार सामाग्री आदि पूजन सामग्री…
धमतरी में स्वयंभू भोलेनाथ प्रकट | सांकरा भोथली गांव का चमत्कार | CG News धमतरी के सांकरा भोथली गांव में स्वयंभू भोलेनाथ प्रकट, दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु सांकरा भोथली गांव में भोलेनाथ के चमत्कार की चर्चा छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से आस्था और विश्वास से जुड़ी एक अद्भुत खबर सामने आई है। जिले के सांकरा भोथली गांव में एक पत्थर की मूर्ति में भगवान भोलेनाथ के स्वरूप के दर्शन होने का दावा किया जा रहा है। इस घटना ने स्थानीय लोगों के बीच गहरी धार्मिक आस्था का माहौल बना दिया है। सपने में दर्शन के बाद शुरू हुई पूजा-अर्चना…
मैनपुर पुलिस द्वारा 18 किलो ग्राम अवैध गांजा 05 लाख 50 हजार रूपये के साथ 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से तीन छात्रों का नवोदय विद्यालय में चयन मैनपुर । गरियाबंद जिले अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से तीन छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। यह स्कूल छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्थापित अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की एक श्रृंखला है, जो उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं ।नवोदय विद्यालय में चयन के लिए छात्रों को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा उत्तीर्ण करना होता है, जो कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है । बता दे कि मैनपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के तीन…
वर्तमान डिजिटल युग में कंप्यूटर ज्ञान के बिना किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना मुश्किल मैनपुर । नवीन शासकीय महाविद्यालय मैनपुर में “कंप्यूटर: आधुनिक जीवन की आवश्यकता” विषय पर एक प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन भौतिक शास्त्र विभाग द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में शौर्य कंप्यूटर एजुकेशन के संचालक पुलस्त शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में कंप्यूटर ज्ञान के बिना किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना कठिन है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, बैंकिंग, व्यापार, स्वास्थ्य सेवाओं, ऑनलाइन सेवाओं तथा सरकारी कार्यों में कंप्यूटर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने…