स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से तीन छात्रों का नवोदय विद्यालय में चयन

मैनपुर । गरियाबंद जिले अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से तीन छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। यह स्कूल छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्थापित अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की एक श्रृंखला है, जो उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं ।नवोदय विद्यालय में चयन के लिए छात्रों को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा उत्तीर्ण करना होता है, जो कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है । बता दे कि मैनपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के तीन छात्रों का नवोदय विद्यालय पाण्डुका गरियाबंद में चयन हुआ है। चयनित छात्रों में शालिनी नेताम, पीयूष मरकाम और दिशा ध्रुव शामिल हैं। इन छात्रों ने अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल की है।

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष 2025,26 में भी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैनपुर के तीन छात्र ,छात्राओं ने नवोदय विद्यालय पाण्डुका गरियाबंद में प्रवेश हेतु बाजी मार ली। जिसमें कु शालिनी नेताम पिता संजय नेताम,पीयूष मरकाम पिता चैन सिंह मरकाम, कु दिशा ध्रुव पिता श कमलेश ध्रुव शामिल है।ये तीनों छात्र छात्राओं ने विद्यालय के सभी गतिविधियों में भाग लेते हुए अपनी मेहनत एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से चयन परीक्षा उत्तीर्ण की,और विद्यालय का नाम एक बार और रोशन कर दिए।इस सफलता के पीछे का कारण ,कड़ी मेहनत ,सकुशल मार्गदर्शन करने वाले शिक्षिका सुश्री भावना बढ़ाई एवं त्रिवेणी चंदन है ।इन छात्र छात्राओं के चयन होने पर संस्था के प्राचार्य बी एस नागेश, जावेद मेमन प्रधान पाठक,श्रीमती रामेश्वरी ध्रुव ,गणेश बघेल,अखिल चे लक,संतोष पटेल,परिमल यादव,श्रीमती गीता यादव,राधारोशन साहू,रोली शर्मा,रामकुमार तारक,जितेंद्र पांडे,नेहा जैन,मुनेश्वरी साहू,लक्ष्मी व्यापारी,सोनी कौशिक,रवि उरांव,श्रीमती याद साहू,निधि एक्का,अनुरागनी साहू,दिलीप साहू,वत्सलगुप्ता ,भावना बढ़ाई,त्रिवेणी चंदन,सन्नी दास,हल धर मेहर,आकाश तिवारी,लिंकन आंवले, आरती श्रीवास, जागृति देवांगन सहित विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

