तिरनाथ नायक अध्यक्ष, खिलावन साहू कार्यकारी अध्यक्ष, नारद पटेल सचिव और बाबूलाल साहू कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
मैनपुर। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मैनपुर में दुर्गोत्सव एवं दशहरा पर्व को भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति मैनपुर की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में तिरनाथ नायक को अध्यक्ष, खिलावन साहू को कार्यकारी अध्यक्ष, नारद पटेल को सचिव तथा बाबूलाल साहू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक की शुरुआत ग्राम झांकर एवं सियानो द्वारा पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद पूर्व वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा पूर्व सचिव नरेश सिन्हा ने प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने अपने कार्यकाल में सहयोग प्रदान करने वाले समिति के सभी सदस्यों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति की नई कार्यकारिणी में तिरनाथ नायक अध्यक्ष, खिलावन साहू कार्यकारी अध्यक्ष, नारद पटेल सचिव, बाबूलाल साहू कोषाध्यक्ष तथा उत्तम पटेल सह सचिव बनाए गए हैं। वहीं राजू सोनी, तलेश पांडे, घनश्याम यादव एवं महेंद्र सोनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
समिति के विभिन्न दायित्वों के लिए शीतला समिति, किशन मरकाम, कांतिलाल पटेल, साकेत पटेल, दीपक यादव, गुमान पटेल, जनक यादव, नरेश सिन्हा, हरिश्वर पटेल, प्रदीप पटेल, नीरज विश्वकर्मा, खोवालाल जगत, पारेश्वर नेताम, गजेन्द्र साहू, गिरीश नागे, पीयूष ग्वाले, चिरंजीव पटेल, रेवा पटेल, बोधन मरकाम, जम्मन, शंकर ठाकुर, नारायण यादव, उदय पांडे, कुशल ध्रुव, कुबेर ध्रुव, आलोक गुप्ता, रोहन साहू, पारस सिन्हा, बब्बी सचदेवा एवं खिलेंद्र को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
वरिष्ठों को मिली संरक्षक मंडल की जिम्मेदारी
समिति के संचालन और मार्गदर्शन के लिए वरिष्ठ सदस्यों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है। इसमें दिलवर पटेल, धनेश्वर पटेल, गौतम सेन, किशन झांकर, थानु राम, खन्ना लाल, बलदेव ठाकुर, खेत्रो कश्यप, संतोष पटेल, कृष्ण कुमार पटेल, लखन साहू, पवन पटेल, डोमार पटेल एवं मदन सेन को जिम्मेदारी दी गई है।
महिला प्रकोष्ठ का भी गठन
दुर्गोत्सव समिति में महिला सहभागिता को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। महिला प्रकोष्ठ में हनिता नायक को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गीता ठाकुर, केशर ठाकुर, उषा साहू, बीना साहू एवं भगवती श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष तथा सुहागा पांडे को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
महिला संरक्षक मंडल में कुमारी बाई पटेल, दुलेश्वरी पटेल, चैती बाई, मधु सेन, गौरी पटेल, कुमारी बाई सिन्हा, विजयलक्ष्मी, खिरौंदी एवं लीलेन्द्री को शामिल किया गया है। वहीं महिला कार्यकारिणी में अर्चना सेन, देवकी तिरधारी, शैलेन्द्री पटेल, एकता दीक्षित एवं विशाखा पटेल को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।
दुर्गोत्सव में दिखती है मैनपुर की एकजुटता
मैनपुर में दुर्गोत्सव एवं दशहरा पर्व हर वर्ष धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाता है। पर्व के दौरान पूरे क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया जाता है। रात्रि में जससेवा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे पूरे मैनपुर में भक्तिमय वातावरण बना रहता है।
दुर्गोत्सव की खास बात यह है कि आयोजन में युवा वर्ग के साथ बुजुर्गों की भी सक्रिय भागीदारी रहती है। दोनों पीढ़ियों के बीच सामंजस्य और सहयोग से आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जाता है। समिति ने इस वर्ष भी मैनपुर क्षेत्र के सभी नागरिकों के सहयोग से दुर्गोत्सव एवं दशहरा पर्व को धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया है।
समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से आगामी दुर्गोत्सव एवं दशहरा पर्व में अधिक से अधिक सहयोग और सहभागिता की अपील की है। बैठक का संचालन नरेश सिन्हा ने किया।



