संस्था प्रमुख अजय नागेश ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताया, विद्यार्थियों ने गुरुजनों का किया सम्मान
मैनपुर। क्षेत्र के एकमात्र सीबीएसई स्कूल डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, देहारगुड़ा में शिक्षक दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख श्री अजय नागेश ने की। समारोह का शुभारंभ श्री नागेश द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
अपने उद्बोधन में संस्था प्रमुख अजय नागेश ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र के वास्तविक निर्माता होते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों के त्याग और निष्ठा की सराहना करते हुए बताया कि डी.ए.वी. संस्था का उद्देश्य बच्चों को केवल शिक्षित ही नहीं, बल्कि संस्कारित बनाना भी है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गुरुजनों को सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाषण, कविता, नृत्य और लघु नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
समारोह में विद्यालय परिवार के लेखराज साहू, राकेश साहू, छत्तर ध्रुव, उत्तम साहू, सौरभ यादव, गरिमा ठाकुर, गीता सोनवानी, कोनिका साहू, गिरधर पटेल, दुष्यंत साहू, रमेश यदु, प्रियंका कौशिक, दुर्गा साहू, ज्योति कश्यप, देविका नेताम, नग़मा खातून, चन्द्रध्वज बीसी, प्रहलाद मरकाम, शैलेश यादव, लक्ष्मी बघेल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन और शांतिपाठ के साथ हुआ।

