राधे पटेल/ गरियाबंद गरियाबंद | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा वर्ष 2026 के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य और स्थानीय स्तर पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

राज्य स्तर पर 10वीं बोर्ड परीक्षा में तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है, जबकि 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है।
इसी क्रम में धवलपुरडीह स्थित हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
श्री चिन्ता राम बारले की सुपुत्री कु. योगिता बारले ने 600 में से 549 अंक प्राप्त कर 91.5 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर परिणाम दिए—
भूमिका पटेल, नंदनी, गीतिका पटेल एवं पूनमचंद पटेल ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
CG Board 10वीं टॉपर लिस्ट 2026
| रैंक | छात्र का नाम | अंक | प्रतिशत | जिला |
|---|---|---|---|---|
| 1 | संध्या नायक | 594 | 99.00% | महासमुंद |
| 1 | परीरानी प्रधान | 594 | 99.00% | महासमुंद |
| 1 | अंशुल शर्मा | 594 | 99.00% | मुंगेली |
| 2 | रिया केशवानी | 593 | 98.83% | कबीरधाम |
| 2 | रानू साहू | 593 | 98.83% | महासमुंद |
| 2 | रेनुका प्रधान | 593 | 98.83% | महासमुंद |
CG Board 12वीं टॉपर लिस्ट 2026
| रैंक | छात्र का नाम | अंक | प्रतिशत | जिला |
|---|---|---|---|---|
| 1 | जिज्ञासु वर्मा | 493 | 98.60% | बलौदाबाजार |
| 2 | ओमनी | 491 | 98.20% | — |
| 3 | कृष महंत | 489 | 97.80% | रायगढ़ |
| 4 | रिया साहू | 488 | 97.60% | — |
| 4 | शहनाज़ परवीन | 488 | 97.60% | — |
अन्य स्कूल रिजल्ट
| छात्र का नाम | प्राप्त अंक | प्रतिशत |
|---|---|---|
| कु. योगिता बारले | 549 | 91.50% |
| भूमिका पटेल | 403 | 67.17% |
| नंदनी | 443 | 73.83% |
| गीतिका पटेल | 499 | 83.17% |
| पूनमचंद पटेल | 501 | 83.50% |
नोट:
- 10वीं पास प्रतिशत: लगभग 77.15%
- 12वीं पास प्रतिशत: लगभग 83.04%
- इस वर्ष लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा


