Close Menu
    What's Hot

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Friday, April 3
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»छत्तीसगढ़»CG Breaking News : छत्तीसगढ़ में स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई, कोरबा और रायपुर में एक साथ छापेमारी
    छत्तीसगढ़

    CG Breaking News : छत्तीसगढ़ में स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई, कोरबा और रायपुर में एक साथ छापेमारी

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel16/12/2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    CG Breaking News , रायपुर। छत्तीसगढ़ में टैक्स चोरी के खिलाफ स्टेट जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। हाल ही में बिलासपुर में तीन बड़े कोयला कारोबारियों के यहां छापेमार कार्रवाई के बाद अब स्टेट जीएसटी की टीम ने कोरबा और रायपुर में भी बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, आज कोरबा में दो और राजधानी रायपुर में एक बड़े कोयला कारोबारी के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई है।

    Tiger Death : सूरजपुर के जंगल में बाघ का शव मिलने से मचा हड़कंप

    सूत्रों के अनुसार, स्टेट जीएसटी विभाग को इन कारोबारियों द्वारा बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी किए जाने की शिकायतें मिली थीं। इसी आधार पर विभाग की विशेष टीम ने सुबह से ही संबंधित ठिकानों पर जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान व्यापार से जुड़े दस्तावेज, बिल-बुक, कंप्यूटर और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का फोकस फर्जी बिलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) की गड़बड़ी और वास्तविक कारोबार से अधिक लेन-देन दिखाकर टैक्स चोरी करने के मामलों पर है।

    बताया जा रहा है कि कोरबा और रायपुर में जिन कारोबारियों के यहां कार्रवाई की गई है, उनका कोयला व्यापार बड़े स्तर पर फैला हुआ है और कई राज्यों से लेन-देन जुड़ा हुआ है। ऐसे में जीएसटी विभाग को संदेह है कि टैक्स चोरी की रकम करोड़ों में हो सकती है। जांच टीम बैंक खातों, ट्रांसपोर्ट से जुड़े दस्तावेजों और ई-वे बिल का भी मिलान कर रही है।

    स्टेट जीएसटी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। यदि टैक्स चोरी की पुष्टि होती है तो संबंधित कारोबारियों पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस कार्रवाई के बाद कोयला कारोबार से जुड़े अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में बीते कुछ समय से जीएसटी चोरी के मामलों को लेकर स्टेट जीएसटी विभाग काफी सक्रिय है। विभाग का कहना है कि टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि राजस्व को होने वाले नुकसान को रोका जा सके।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Don't Miss

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    Radheshyam Patel02/04/2026

     राधेश्याम पटेल/गरियाबंद  गरियाबंद, 02 अप्रैल 2026: 31 मार्च 2026 को गरियाबंद जिले के नक्सल मुक्त…

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.