Close Menu
    What's Hot

    ग्राम ज़िडार में नाग का रेस्क्यू: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक साहसी कदम

    31/03/2026

    मैनपुर में एसडीएम की कुर्सी खाली: प्रशासनिक कामकाज ठप, आम जनता बेहाल

    31/03/2026

    बड़ा एक्शन: 09 राज्यों में 22 घटनाओं का मास्टरमाइंड अमन शर्मा गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता

    31/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Tuesday, March 31
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»अन्य»आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा स्थापित पोषण आहार निर्माण से यूनिट मिला रोजगार का अवसर.
    अन्य

    आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा स्थापित पोषण आहार निर्माण से यूनिट मिला रोजगार का अवसर.

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel13/12/2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 13 दिसंबर 2025/ एकीकृत बाल विकास सेवाएँ (आई.सी.डी.एस) अंतर्गत आँगनवाडी केन्द्रों द्वारा दी जाने वाली छः सेवाओं में से पूरक पोषण आहार एक महत्वपूर्ण सेवा हैं । आँगनवाडी केन्द्रों के माध्यम से 6 माह से 3 वर्ष आयु के बच्चों, 3 वर्ष से 6 वर्ष आयु के बच्चों तथा गर्भवती व शिशुवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार का प्रदाय किया जाता हैं । योजना के अंतर्गत 11 से 14 वर्ष आयु की शाला त्यागी किशोरी बालिकाओ तथा 14 से 18 आयु वर्ग की सभी किशोरी बालिकाओं को प्रतिदिन 5/- रू. के मान से पूरक पोषण आहार का प्रदाय किया जा रहा हैं।

    ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग के मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा विकासखंड भैयाथान के दर्रीपारा में आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा पूरक पोषण आहार कार्यक्रम अंतर्गत स्थापित इस संयंत्र का गत लोकार्पण किया गया था।

    *366 आंगनबाड़ी केंद्रों को नियमित की जाएगी आपूर्ति*

    जिला सूरजपुर की एकीकृत बाल विकास परियोजना भैयाथान अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों एवं महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह, दर्रीपारा का चयन किया गया था। इस आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह, दर्रीपारा द्वारा लगभग 90 लाख रुपये की लागत से मीठा शक्ति आहार एवं पौष्टिक नमकीन दलिया निर्माण हेतु आधुनिक यूनिट की स्थापना की गई थी। महिला बाल विकास विभाग द्वारा मिली जानकारी में बताया गया कि इस यूनिट के माध्यम से परियोजना भैयाथान के अंतर्गत संचालित 366 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए लगभग 35 मीट्रिक टन मीठा शक्ति आहार एवं पौष्टिक नमकीन दलिया का निर्माण कर नियमित आपूर्ति की जाएगी।

    *महिला स्वयं सहायता समूहों को रोजगार का अवसर*

    इस संयंत्र के माध्यम से एकीकृत बाल विकास परियोजना भैयाथान के आंगनबाड़ी केंद्रों में पूरक पोषण आहार का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। यह पहल बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के साथ-साथ महिला स्वयं सहायता समूहों को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    ग्राम ज़िडार में नाग का रेस्क्यू: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक साहसी कदम

    31/03/2026

    मैनपुर में एसडीएम की कुर्सी खाली: प्रशासनिक कामकाज ठप, आम जनता बेहाल

    31/03/2026

    बड़ा एक्शन: 09 राज्यों में 22 घटनाओं का मास्टरमाइंड अमन शर्मा गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता

    31/03/2026
    Don't Miss

    ग्राम ज़िडार में नाग का रेस्क्यू: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक साहसी कदम

    Radheshyam Patel31/03/2026

    ग्राम ज़िडार में भारतीय नाग का रेस्क्यू हाल ही में चर्चा का विषय बना, जब…

    मैनपुर में एसडीएम की कुर्सी खाली: प्रशासनिक कामकाज ठप, आम जनता बेहाल

    31/03/2026

    बड़ा एक्शन: 09 राज्यों में 22 घटनाओं का मास्टरमाइंड अमन शर्मा गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता

    31/03/2026

    माओवादी नेता सोमन्ना का सरेंडर: 20 लाख के इनामी समेत 8 नक्सलियों ने डाली बंदूकें, सुरक्षाबलों की ऐतिहासिक जीत

    31/03/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    ग्राम ज़िडार में नाग का रेस्क्यू: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक साहसी कदम

    31/03/2026

    मैनपुर में एसडीएम की कुर्सी खाली: प्रशासनिक कामकाज ठप, आम जनता बेहाल

    31/03/2026

    बड़ा एक्शन: 09 राज्यों में 22 घटनाओं का मास्टरमाइंड अमन शर्मा गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता

    31/03/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.